फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ में कॉमिक टाइमिंग से गुदगुदाएंगे अभिषेक बच्चन, अक्षय-रितेश के साथ बनी तिकड़ी

Mon, 06 May 2024 01:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी के पांचवे भाग ‘हाउसफुल 5’ में अब अभिनेता अभिषेक बच्चन की भी एंट्री हो चुकी है। अभिषेक की फिल्म में वापसी से उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों पहले साजिद नाडियाडवाला ने ‘हाउसफुल 5’ का ऐलान किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख का नाम पहले ही पक्का हो चुका है। अब इससे जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। फिल्म ‘हाउसफुल 3’ का हिस्सा रहे अभिनेता अभिषेक बच्चन ‘हाउसफुल 5’ में भी अपने अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। अभिनेता ने ‘हाउसफुल’ की फ्रेंचाइजी में वापसी के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसका हिस्सा होने को घर वापसी जैसा बताया है।

 

शूटिंग के लिए उत्साहित हैं अभिषेक

हाउसफुल 5 में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिलने पर अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, इसका हिस्सा बनना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। साजिद के साथ काम करना मेरे लिए खुशी का विषय है।’ अभिनेता ने कहा कि वह सेट पर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ मस्ती करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने आगे कहा, ‘मैं अपने दोस्त तरुण मनसुखानी के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। ‘दोस्ताना’ के बाद अब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है। यह बहुत मजेदार होने वाला है।’

विज्ञापन

Allu Arjun Songs: अल्लू अर्जुन के इन गानों को मिल चुके हैं करोड़ों व्यूज, लोगों ने बनाई थी बेहिसाब रील

 

 

अभिषेक की वापसी से खुश हैं साजिद

वहीं, निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने भी अभिषेक की वापसी पर खुशी जाहिर की है। साजिद ने कहा ‘मैं अभिषेक की वापसी से रोमांचित हूं। उनका समर्पण, कॉमिक टाइमिंग और काम के प्रति ईमानदारी फिल्म को शानदार बनाएंगी।’


 

पांचवा भाग लाने वाली पहली बॉलीवुड फ्रेंचाइजी है 'हाउसफुल'

पिछले साल जून में अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ की घोषणा की थी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख भी शामिल हैं। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जिसका पांचवा भाग आ रहा है। इसका पहला भाग साल 2010 में आया था, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और बोमन ईरानी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartam Bhugtam: सभी को कर्मों का फल यहीं भुगतना होगा... श्रेयस तलपड़े-विजय राज की 'कर्तम भुगतम' का ट्रेलर जारी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें