फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruvayoor Ambala Nadayil: पृथ्वीराज सुकुमारन की नई फिल्म का काउंटडाउन शुरू, 16 मई को होगी रिलीज

Sat, 11 May 2024 07:59 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पृथ्वीराज सुकुमारन की 'गुरुवायूर अंबाला नदायिल' 16 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
फिल्म 'गुरुवायूर अंबाला नदायिल' - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की पिछली फिल्म 'आदुजीविथम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने भारत के बाहर भी अच्छा कारोबार किया था। पृथ्वीराज ने हिंदी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी अभिनय किया था। उनके फैंस अब अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसकों को पता है कि पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द ही फिल्म 'गुरुवायूर अंबाला नदायिल' को लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन


Laapataa Ladies: लापता लेडीज में इस्तेमाल किए गए चोरी के सीन, निर्माता अनंत महादेवन का किरण राव पर बड़ा आरोप

16 मई को होगी रिलीज
पृथ्वीराज सुकुमारन की 'गुरुवायूर अंबाला नदायिल' 16 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म निर्माता इसका धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसका निर्देशन विपिन दास ने किया हैं, जो इससे पहले फिल्म 'जया जया जया जया हे' को डायरेक्ट कर चुके हैं। पिछले महीने की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। फिल्म का निर्माण ई4 एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

 

ये कलाकार आएंगे नजर
'गुरुवायूर अंबाला नदायिल' की कहानी दीपू प्रदीप ने लिखी है। पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा बेसिल जोसेफ, निखिला विमल, अनस्वरा राजन और जगदीश भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी शादी पर केंद्रित है। यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। पृथ्वीराज को उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और लोग इसे पसंद करेंगे।
विज्ञापन


Srikanth Day 1 Box Office Collection: ‘रूही’ से भी कम रही ‘श्रीकांत’ की ओपनिंग, राजकुमार की नैया फिर डगमगाई
 

ममूटी के साथ काम कर सकते हैं पृथ्वीराज सुकुमारन 
कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था, पृथ्वीराज सुकुमारन और ममूटी जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगे। यह एक थ्रिलर फिल्म हो सकती है। इस खबर से दोनों के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए थे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि इस फिल्म को कोई नया निर्देशक बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें