फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’
- फोटो : ट्वेटिंएथ सेंचुरी स्टूडियोज
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ की कहानी दिलचस्प है। जब ये मान लिया गया है कि धरती से इंसानों का विनाश हो चुका है और यहां हर तरफ फैल चुके लंगूरों ने आपस में ही भिड़ना शुरू कर दिया है तो एक नया अध्याय शुरू होता है। लंगूरों के ईगल कुनबे का शहजादा नोआ इस इतिहास की नई कहानी लिखता है और इस संघर्ष में उसका साथ देते हैं उसके दो दोस्त, उसकी मां, एक बुजुर्ग दोस्त और एक इंसानी युवती। लेकिन, इन किरदारों को निभाने वाले कलाकारों के बारे में विस्तार से जानने से पहले आपको ये बताना जरूरी है कि ये फिल्में बनती कैसे हैं, ये तकनीक मोशन कैप्चर फिल्म मेकिंग कहलाती है और इस तकनीक पर ही ‘अवतार’, ‘किंग कॉन्ग’ और ‘बैटल एंजिल’ जैसी फिल्में बनी है। मार्वल की एवेंजर्स सीरीज का विलेन थानोस भी ऐसे ही रचा गया था। इसे और ठीक से समझने के लिए आप ये वीडियो देख सकते हैं। एंडी सरकिस ने ही 2005 में रिलीज फिल्म ‘किंग कॉन्ग’ में शीर्षक किरदार की एक्टिंग की थी।