फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldplay: ‘कोल्डप्ले’ के टिकटों के लिए मची होड़, बुकमायशो की साइट क्रैश! जानिए इसके प्रवक्ता ने क्या कहा?

Sun, 22 Sep 2024 10:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के टिकटों की भारी डिमांड के चलते कुछ देर के लिए बुकमाय शो वेबसाइट क्रैश हो गई, जिसके चलते प्रशंसकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब बुकमायशो के प्रवक्ता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 
विज्ञापन
बुकमायशो - फोटो : एक्स @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ ने भारत में खूब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने घोषणा की, कि वह 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' के तहत मुंबई में परफॉर्म करेंगे। इसे लेकर लोगों में खूब उत्साह देखा गया। हालांकि,  बुकमायशो वेबसाइट पर भारत में होने वाले ‘कोल्डप्ले’ कॉन्सर्ट के टिकट दोपहर 12 बजे लाइव होने थे, क्रैश हो गई। जिससे प्रशंसक नाराज हो गए।
विज्ञापन


क्रैश के बाद प्रशंसकों ने जताई नाराजगी
वेबसाइट के क्रैश होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी और नाराजगी जताई। वेबसाइट क्रैश होने के बाद वह 18 और 19 जनवरी, 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट बुक नहीं कर पाए।
Bigg Boss 18 Promo: 'टाइम का तांडव' लेकर लौटे सलमान खान, इस दिन होगा 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड प्रीमियर
विज्ञापन

बुकमायशो के प्रवक्ता ने क्या कहा?
‘कोल्डप्ले इंडिया टूर 2025’ टिकट बुकिंग को लेकर मची होड़ पर आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो के प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘हमने भारी मांग को देखते हुए कतार प्रणाली लागू की और संदिग्ध और दुर्भावनापूर्ण ट्रैफिक के कारण होने वाली समस्याओं को मिनटों में हल किया, जिससे थोड़ी देरी हुई, लेकिन वास्तविक प्रशंसकों के लिए कम से कम बाधा हो इसे सुनिश्चित किया। बहुत ज्यादा मांग के कारण, इसके तुरंत बाद एक तीसरा मुंबई शो जोड़ा गया, जिसे शानदार प्रतिक्रिया मिली।’
विज्ञापन

Vir Das: एमी अवॉर्ड्स में विदेशी डिजाइनर के कपड़े नहीं पहनेंगे वीर दास, उभरते लेबलों को दिया यह बड़ा मौका

टिकट की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कोल्डप्ले मुंबई कॉन्सर्ट’ के टिकट की कीमतें 2,500 रुपये से लेकर 12,500 रुपये तक हैं, जिनमें 3,000 रुपये, 3,500 रुपये, 4,000 रुपये, 4,500 रुपये, 9,000 रुपये और 9,500 रुपये के विकल्प हैं। प्रत्येक लेनदेन अधिकतम आठ टिकटों तक सीमित है।
Shraddha Kapoor: पिता की कहानियों से प्रेरित होती हैं श्रद्धा, अभिनेत्री ने बताया क्या मिलती है सीख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें