फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने दिखाई दरियादिली, आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड को सरेआम लगाया गले, फैंस हुए खुश

Mon, 13 May 2024 12:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एयरपोर्ट पर विक्की कौशल की दरियादिली देखकर सभी फैंस बेहद खुश हो गए हैं। जब उन्होंने सरेआम आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड को गले लगाया तो फैंस विक्की के इस रूप को देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशन इन दिनों फिल्म 'छावा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में विक्की की फिल्म 'छावा' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब जल्द ही विक्की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। हालांकि विक्की और आलिया ने इससे पहले फिल्म 'राजी' में एक साथ काम किया था। विक्की ने जब से आलिया के बॉडीगार्ड को गले लगाया है तभी से फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।
विज्ञापन


विक्की की दरियादिली
दरअसल, फिल्म 'छावा' की शूटिंग कल ही खत्म हुई है और जब विक्की वापस मुंबई लौटे तो एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात आलिया के बॉडीगार्ड से हुई। ऐसे में विक्की ने बिना किसी झिझक के आलिया के बॉडीगार्ड को गले लगाया साथ ही हाथ भी मिलाया। विक्की के इस स्वभाव को देखकर उनके फैंस उनकी प्रशंसा करते थक नहीं रहे हैं। जब विक्की एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तो विक्की ने पैपराजी को जमकर पोज दिए साथ ही फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई। जब वहां पर आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड सुनील आए तो विक्की उनके साथ काफी नरमी से पेश आए। उन्होंने सुनील (आलिया बॉडीगार्ड) से हाथ मिलाया साथ ही बातें भी की। यह सभी कुछ विक्की के फैंस बेहद गौर से देख रहे थे और उनकी दरियादिली को देखकर विक्की के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।   

छावा में आएंगे नजर 
फिल्म 'छावा' में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद विक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। 
विज्ञापन


इस फिल्म में आएंगे नजर
विक्की कई फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रहे हैं। फिल्म 'छावा' के अलावा विक्की 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी।
विज्ञापन

Heeramandi Fees: 'हीरामंडी' की अभिनेत्रियों ने संजय लीला भंसाली से वसूली की मोटी रकम, सोनाक्षी ने लिए करोड़ों
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें