फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: 'टाइगर- 3' के इस सीन को करने में छूट गए थे सलमान खान के पसीने, बोले- बगैर योजना के फिल्माया गया

Fri, 10 Nov 2023 12:35 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टाइगर 3 - फोटो : social media
विज्ञापन
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट की उल्टी गिनती आज से शुरू हो गई है। यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3' को 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, एक मीडिया बातचीत में सलमान खान ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग के दौरान का मनोरंजक और कठिन अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन


बाइक सीन लगा सबसे कठिन 
एक मीडिया बातचीत के दौरान सलमान खान ने 'टाइगर-3' के एक सीन को कठिन बताया, जिसमें वह बाइक से पीछा करते हैं। अभिनेता ने कहा, 'मुझे 'टाइगर-3' में बाइक का पीछा करने वाला सीन सबसे कठिन लगा था।' अभिनेता ने बताया कि इस कठिन सीन को करने से पहले कोई प्लानिंग नहीं बनाई थी। सलमान खान कोयह सीन करने में कठिनाईयों को सामना करना पड़ा, लेकिन सीन को फिल्माने में सफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tahira Kashyap: इस वजह से लेखिका से निर्माता बनीं ताहिरा कश्यप, निर्देशक ने इंटरव्यू में बताई वजह
विज्ञापन


किंग खान को लेकर कही यह बात 
सलमान खान ने इस फिल्म के सबसे मनोरंजक सीन को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा कि तुर्की के कप्पाडोसिया में 'लेके प्रभु का नाम' गाने की शूटिंग करना सबसे मनोरंजक था। एक्टर ने डांस ट्रैक को लेकर अपनी राय व्यक्त कर कहा, 'मैं और कैटरीना कैफ कितने भाग्यशाली हैं। हमने कई चार्टबस्टर्स दिएहैं,  जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।' सलमान खान ने बताया कि  'लेके प्रभु का नाम' गाना भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ है। अभिनेता ने शाहरुख खान संग काम करने को लेकर कहा, 'टाइगर हमेशा पठान संग काम करने को तैयार है, इसलिए जब भी कैमियों या फिल्म में उनकी जरूरत पड़ेगी। मैं वहां मौजूद रहूंगा!'
विज्ञापन


दिवाली के दिन होगी रिलीज
बता दें कि 'टाइगर 3' दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'टाइगर 3' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी फिल्म डब वर्जन में देखी जा सकेगी। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा। एक बार फिर फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Kajol: काजोल ने नीसा को दी अपना रवैया सुधारने की सलाह, बेटी के जवाब ने उड़ाए अभिनेत्री के होश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें