बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का बेशुमार प्यार हासिल किया है। अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘दीवाना’ से की थी और इस फिल्म के बाद शाहरुख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। शाहरुख खान ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके दम पर आज भी वह बॉलीवुड के ‘रोमांस के बादशाह’ और ‘किंग खान’ कहे जाते हैं। लेकिन इन दिनों अभिनेता अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने बेटे आर्यन खान की वजह से सुर्खियों में हैं। आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हैं।
जब से आर्यन खान गिरफ्तार हुए हैं, तब से ही शाहरुख खान के पुराने इंटरव्यू और आर्यन खान संग उनकी तस्वीरें चर्चाओं में बनी हुई हैं। वहीं, अब शाहरुख खान का एक और थ्रोबैक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें अभिनेता ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, मेरा नाम मेरे बच्चों की जिंदगी खराब कर सकता है।