फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब राजेश खन्ना-मुमताज को इस सीन को पूरा करने में लगे 8 दिन, जानिए क्यों?

Sat, 25 Sep 2021 07:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया। इन दोनों ही कलाकारों ने एक साथ करीब दस फिल्मों में काम किया। जिसमें से एक फिल्म ‘रोटी’ भी थी।
विज्ञापन
राजेश खन्ना और मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया। इन दोनों ही कलाकारों ने एक साथ करीब दस फिल्मों में काम किया। जिसमें से एक फिल्म ‘रोटी’ भी थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे मुमताज कभी भूल नहीं पाईं। मुमताज ने राजेश खन्ना के साथ फिल्म की शूटिंग का एक किस्सा सुनाया था। इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें मुमताज को राजेश अपने कंधों पर उठाकर बर्फ में चलते हैं। इस सीन को फिल्माने में आठ दिन लग गए थे।

विज्ञापन


 

मुमताज का कहना था कि मनमोहन देसाई की फिल्म ‘रोटी’ की शूटिंग के क्लाइमैक्स सीन में राजेश खन्ना को उन्हें कंधे पर लेकर बर्फ में दौड़ना था। हर सुबह जब फिल्म की शूटिंग शुरू होती, तो राजेश खन्ना उनसे कहते ‘ऐ मोटी चल आजा’। इसके बाद मुमताज कूदकर उनके कंधे पर सवार हो जाती। उन्होंने बताया कि इस सीन को शूट होने में आठ दिन लगे। मुमताज का कहना था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वो और राजेश खन्ना खूब हंसते थे।
विज्ञापन

मुमताज का कहना था कि उनको बर्फ में उठाकर चलना राजेश खन्ना के लिए काफी मुश्किल था। शूटिंग शुरू होते ही वो राजेश खन्ना से मजाक में कहती थीं,  अब उठाओ अपने कंधे पर 100 किलो की बोरी। इस पर राजेश कहते, इतनी भारी भी नहीं हो। मुमताज का कहना था, मैं जानती थी कि मैं इतनी भी स्लिम नहीं थी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता राजेश खन्ना भले अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उन जैसा स्टारडम शायद ही किसी अन्य कलाकार को मिला हो। उन्होंने अपने जमाने में कई सुपर हिट फिल्में दीं। 1969 से 1971 के दौरान राजेश खन्ना ने लगातार 15 अलग- अलग हिट फिल्मों में अभिनय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें