इस बीच शिल्पा ने डांस रियलिटी शो के सेट पर बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के साथ जट यमला पगला दीवाना पर भी डांस किया। अभिनेत्री हेमा मालिनी शो के आने वाले एपिसोड में एक विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'हेमा मालिनी जी ने धारण किया नया रूप।”
अपने शो के अलावा, शिल्पा बीते दिनों अपने पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के चलते भी काफी सुर्खियों में रहीं थीं। दरअसल, अभिनेत्री के पति को 19 जुलाई को अश्लील फिल्म बनाने और उसका प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद हाल ही में जमानत मिलने के बाद राज करीब 2 महीने बाद जेल से बाहर आ चुके हैं।