बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री का घर 15वीं मंजिल पर है और यह आग 14वीं मंजिल पर लगी है। सामने आए वीडियो में बिल्डिंग से तेज आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा है। राहत की बात ये है कि जैकी को कुछ नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं।
वीडियो में काले धुएं की भी झलक देखी जा सकता है। खबर के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। इसके साथ ही फिलहाल बिल्डिंग में आग लगने की वजह का पता भी नहीं चला है।
वहीं, जैकलीन फर्नांडीज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज के अलावा रवीना टंडन, दिशा पटानी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्टी और लारा दत्ता जैसे कई कलाकार एक साथ नजर आएंगे।
Sandeep Reddy Vanga: 'एनिमल' की सफलता के बाद संदीप ने मुंडवाया सिर, अगली फिल्म के लिए तिरुपति में की प्रार्थना