फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara Part 1: थंगम बन दिल जीतने आ रहीं जान्हवी कपूर, जन्मदिन पर 'देवरा-भाग 1' से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

Wed, 06 Mar 2024 07:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'देवरा' के साथ जान्हवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने वाली हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के खास अवसर पर निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर देवरा पार्ट 1 फर्स्ट लुक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की सबसे भव्य पैन-नेशन रिलीज में से एक के रूप में प्रतिष्ठित महाकाव्य गाथा 'देवरा: भाग 1' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में मैन ऑफ मास जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। 'देवरा' के साथ जान्हवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने वाली हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के खास अवसर पर निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। 

'देवरा: भाग 1' से जान्हवी का लुक जारी

'देवरा: भाग 1' के निर्माताओं ने जान्हवी कपूर को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसमें एक पोस्टर का अनावरण किया गया, जिसमें अभिनेत्री थंगम के किरदार में नजर आ रही हैं। निर्माताओं ने लिखा, 'हमारी प्यारी थंगम, जान्हवी कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देवरा।'

विज्ञापन


Asha Bhosle: आशा भोसले ने मुंबई में अमित शाह से की मुलाकात, गृह मंत्री के सामने गाया 'अभी ना जाओ छोड़ कर'

जान्हवी कपूर ने जताया आभार 

साड़ी में बेहद हसीन लग रहीं और एक पेड़ के पास खूबसूरती से खड़ीं जान्हवी कपूर नवीनतम पोस्टर में थंगम के किरदार में नजर आ रही हैं। इस सोशल मीडिया पोस्ट पर शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फैंस, जान्हवी के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनकी सराहना करते भी नजर आ रहे हैं। जान्हवी कपूर ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीशेयर करते हुए लिखा, 'सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती। बहुत प्यारा।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Janhvi Kapoor Birthday: जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति पहुंचीं जान्हवी कपूर, लिया आशीर्वाद

'देवरा: भाग 1' का निर्माण

कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित 'देवरा' दो भागों में प्रदर्शित होगी, जिसका प्रारंभिक अध्याय 10 अक्तूबर, 2024 को दशहरा सप्ताहांत के साथ सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा। इस महान कृति का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है और इसे नंदामुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा दिया गया है, और सिनेमैटोग्राफी आर रत्नावेलु द्वारा किया गया है।

Yodha: योद्धा के गाने 'तेरे संग इश्क हुआ' का टीजर जारी, फैंस के दिलों पर छाया सिद्धार्थ-राशि का रोमांस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें