फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Oberoi: 'मैं कमिटमेंट करके नहीं छोड़ता', ऐश्वर्या से ब्रेकअप के वर्षों बाद विवेक ओबेरॉय का बड़ा बयान

Sat, 21 Oct 2023 12:37 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक ओबेरॉय ने आरोप लगाया था कि ऐश्वर्या के साथ रिश्ता तोड़ने के लिए उन्हें धमकियां दी जाती हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा, 'मैं उनमें से नहीं हूं जो कमिटमेंट्स करके छोड़ दे।
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय इंडस्ट्री के बड़े चेहरों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो से लेकर दुर्दांत अपराधी तक के सभी किरदारों को बखूबी निभाया है। उनके बहुमुखी अभिनय और अलग अंदाज के चलते उनका एक अलग फैन बेस है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'मुझे तो हर किसी ने धोखा ही दिया है।'
विज्ञापन


विवादों में था विवेक-ऐश्वर्या का रिश्ता
विवेक ओबेरॉय की निजी जिंदगी को लेकर बात करें तो अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ उनका अफेयर खूब विवादों में रहा था। हालांकि दोनों स्टार अब अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं। हाल ही में विवेक ने ऐश्वर्या के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सुपरस्टार सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ने कदम रखा था। दोनों को एक हैपी कपल के तौर पर देखा जाता था। दोनों साथ में कई मौकों पर स्पॉट होते थे। हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब इनका रिश्ता विवादों में घिर गया था। 

Akshay Kumar: 'ओएमजी' में काम करने से झिझक रहे थे अक्षय कुमार, निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताई वजह
विज्ञापन


'मुझे तो सभी ने धोखा ही दिया है'
विवेक ओबेरॉय ने आरोप लगाया था कि ऐश्वर्या के साथ रिश्ता तोड़ने के लिए उन्हें धमकियां दी जाती हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा, 'मैं उनमें से नहीं हूं जो कमिटमेंट्स करके छोड़ दे। हां लेकिन, मुझे तो सभी ने धोखा ही दिया है। लोगों ने कई वादे किए थे, लेकिन उन्होंने कभी वो वादे पूरे नहीं किए।' 
विज्ञापन


Gauahar Khan: लारा-प्रियंका के ब्यूटी पेजेंट दिनों में पैपराजी थीं गौहर, अभिनेत्री ने पुराने दिनों को किया याद

ब्रेकअप के वर्षों बाद भी नहीं भरे जख्म
उन्होंने आगे इसपर कोई भी नाराजगी न होने से इंकार करते हुए कहा, 'मेरी कई कैजुअल गर्लफ्रेंड्स तो मेरी शादी में भी शरीक हुई थीं।' विवेक ओबेरॉय ने बातचीत के दौरान, अपने फिल्मी करियर से लेकर बिजनेस और परिवार के अलावा कई पर्सनल मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान विवेक ने जो कहा उससे लोगों को यही लग रहा है कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के वर्षों बाद भी विवेक ओबेरॉय के जख्म नहीं भरे हैं। 

Ganpath Review: शिव शक्ति भी नहीं कर पाई ‘गणपत’ का उद्धार, बेहद खराब निकली कृति, अमिताभ और टाइगर की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें