बॉलीवुड में अपने स्टाईल के लिए जानी जाने वाली सुष्मिता सेन भले ही फिल्मों में अब नजर न आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। वह खुद से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलतीं। हाल में ही सुष्मिता सेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुष्मिता सेन को एक स्टोर से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। वह जैसे ही गेट से बाहर आती हैं उनकी हाई हील्स फंस जाती है और वह अपना बैलैंस खो देती हैं। हालांकि इसके बावजूद सुष्मिता के चेहरे से कॉन्फिडेंस जरा भी नहीं गया।
रोहमन शॉल को कर रहीं डेट
सुष्मिता सेन अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रहीं हैं। रोहमन की सुष्मिता की दोनो बेटियों से अच्छी बॉन्डिंग है। सुष्मिता और रोहमन अक्सर साथ में देखे जाते हैं। घर के हर फंक्शन में रोहमन सुष्मिता के साथ दिखाई देते हैं।