फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीना गुप्ता का खुलासा: पिता के थे 2 परिवार, मां ने उनकी करतूतों को छिपाने के लिए खुद को मार डाला

Tue, 12 Oct 2021 08:50 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री नीना गुप्ता इनदिनों सुर्खियों में हैं। वह अपनी आत्मकथा में किये गये खुलासों को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में परिवार, शादी और अफेयर को लेकर कई खुलासे किये गये हैं। नीना गुप्ता का कहना है कि उनके पिता के 2 परिवार थे। वह दोनों परिवारों के बीच झूलते थे।
विज्ञापन
नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नीना गुप्ता इनदिनों सुर्खियों में हैं। वह अपनी आत्मकथा में किये गये खुलासों को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में परिवार, शादी और अफेयर को लेकर कई खुलासे किये गये हैं। नीना गुप्ता का कहना है कि उनके पिता के 2 परिवार थे। वह दोनों परिवारों के बीच झूलते थे। पिता अपने दूसरे परिवार के साथ रात गुजारा करते थे। जिसके कारण उनकी मां काफी दुखी रहती थीं। हालांकि, उनकी मां यह बात अपने पति से कभी नहीं कह सकीं। ये ही वजह है कि पिता की करतूतों को छिपाने के लिए मां ने खुद को मार लिया।

विज्ञापन


अभिनेत्री का कहना है कि उनके पिता छुट्टियों को भी दोनों परिवारों के बीच में बांटते थे। उनका कहना है कि वह यह किताब इसलिए लिख पाईं क्योंकि अब इस दुनिया में उनके पिता, मां, भाई और भाभी नहीं है। नीना का कहना है कि अगर उनके पिता या फिर भाई जिंदा होता तो उनकी मां यह किताब कभी नहीं लिख पातीं। उन्होंने कहा कि जब मेरे परिवार का कोई सदस्य नहीं बचा है, तब मैंने यह किताब लिखी है। नीना का कहना है कि उनके पिता ने मां के साथ जो किया उसे छिपाने के लिए मां ने खुद को मार डाला।

नीना गुप्ता ने इस साल की शुरुआत में अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' का विमोचन किया था। उन्होंने इस किताब में लिखा है कि कैसे अमलान कुसुम घोष के साथ उनकी पहली शादी एक साल से भी कम समय तक चली। उन्होंने कहा कि उनके बीच चीजें नहीं चलीं, क्योंकि अमलान को उम्मीद थी कि मैं अंततः घर बसा लूंगी और परिवार पर ध्यान केंद्रित करूंगी, लेकिन मैंने कभी खुद को 'नियमित गृहिणी' बनते नहीं देखा। अपने एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता कह चुकी हैं कि  उन्होंने अपने आस-पास कोई भी खुशहाल शादी नहीं देखी है। ऐसे में शादी को परिभाषित करना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने कहा, मैंने जो भी शादियां देखी हैं, वे 'समझौतों से भरी' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें