फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्टोर से बाहर निकल रहीं सुष्मिता सेन का लड़खड़ाया पैर, गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस

Wed, 13 Oct 2021 10:38 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड में अपने स्टाईल के लिए जानी जाने वाली सुष्मिता सेन भले ही फिल्मों में अब नजर न आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। वह खुद से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलतीं। हाल में ही सुष्मिता सेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुष्मिता सेन को एक स्टोर से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। वह जैसे ही गेट से बाहर आती हैं उनकी हाई हील्स फंस जाती है और वह अपना बैलैंस खो देती हैं। हालांकि इसके बावजूद सुष्मिता के चेहरे से कॉन्फिडेंस जरा भी नहीं गया।

विज्ञापन


गिरते गिरते बचीं एक्ट्रेस
सुष्मिता को एक स्टोर में स्पॉट किया गया था। वह जब स्टोर से बाहर आ रही थीं तो उनकी हील्स स्टोर के बाहर लगे जाल में फंस जाती है। उनके पैस लड़खड़ा जाते हैं, लेकिन वक्त रहते ही वह खुद को संभाल लेती हैं। इस वीडियो में सुष्मिता कहते हुए भी सुनाई देती हैं कि 'अरे बाप रे अभी गिरती मैं...', इसके बाद वह स्टोर की दूसरी तरफ जाकर पोज देने लगती हैं और फोटो खिंचवाने लगती हैं। 

रोहमन शॉल को कर रहीं डेट
सुष्मिता सेन अपने से 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रहीं हैं। रोहमन की सुष्मिता की दोनो बेटियों से अच्छी बॉन्डिंग है। सुष्मिता और रोहमन अक्सर साथ में देखे जाते हैं। घर के हर फंक्शन में रोहमन सुष्मिता के साथ दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें