आज देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इसमें अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' के लिए चर्चित अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए। साथ ही उन्होंने सिनेमा के अलावा निजी जीवन की दिनचर्या पर भी खुलकर चर्चा की। कार्यक्रम में जॉन ने अपनी फिटनेस का राज खोला। साथ ही युवाओं को कुछ आसान और जीवन बदलने वाले टिप्स दिए। आइए जॉन के फिटनेस मंत्र पर गौर फरमा लेते हैं-
जॉन अब्राहम: मेरे पिता केरल से हैं। मां पारसी हैं। वो लोग बहुत सादगीभरे हैं। उनके पास एक सामान्य कार है। जब कार नहीं होती तो मां बस में जाती हैं या पिता रिक्शा ले लेते हैं। हमारे क्षेत्र में शोहरत एक नशे की तरह है। मशहूर लोग एयरपोर्ट की कतार में आगे जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैं कतार में खड़ा रहता हूं। जब ये शोहरत चली जाएगी, तब वैसे भी मुझे उसी कतार में खड़े होना है।
जॉन अब्राहम: मैं शाकाहारी हूं। मैं वीगन भी रहा। मैं जानवरों से प्यार करता हूं। हमारे यहां जानवरों की देखभाल के लिए कोई कानून नहीं है। मुझे काजू कतली बहुत पसंद है, लेकिन कई वर्षों से मैंने नहीं खाई।
John Abraham: जानें कैसी है जॉन अब्राहम की जीवनशैली? बोले- मैं रात 9:30 बजे सोता हूं और सुबह चार बजे उठता हूं
जॉन अब्राहम: बहुत उबाऊ सलाह है, लेकिन पहले पढ़ाई करें। पढ़ाई बताती है कि सही क्या है और गलत क्या है। मैंने एमबीए किया है। आपको जिसमें दिलचस्पी है, उसकी पढ़ाई करें। दूसरी बात- शारीरिक फिटनेस से मानसिक फिटनेस ज्यादा जरूरी है। मैं ट्रेलर लॉन्च पर गया तो लोग सवाल पूछने लगे कि आपके डोले इतने बड़े हैं। मुझे यह सब अच्छा नहीं लगता। आप कसरत करें, मैं फिटनेस पर पूरे दिन भी बात कर सकता हूं। जंक फूड आप मत खाइए। जो आपको जंक फूड ऑफर रहा है, वह आपका दोस्त नहीं है, यह याद रखें। आपके कैलोरी इनटेक को देखते रहिए।