फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamini Krishnamurthy Dies: अनुभवी भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन, राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 03 Aug 2024 06:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अनुभवी भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कृष्णमूर्ति ने 3 अगस्त, शनिवार को अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्णमूर्ति के निधन का कारण उम्र संबंधी समस्याएं बनीं। कृष्णमूर्ति के मैनेजर और सचिव गणेश ने इस दुखद खबर पुष्टी की है। इस खबर ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है और वह कृष्णमूर्ति को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

सात महीने से आईसीयू में थीं कृष्णमूर्ति

कृष्णमूर्ति के मैनेजर और सचिव गणेश ने पीटीआई को बताया, 'वह उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं और पिछले सात महीने से आईसीयू में थीं।' कृष्णमूर्ति का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 9 बजे उनके संस्थान 'यामिनी स्कूल ऑफ डांस' में लाया जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनके अंतिम संस्कार के विवरण को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कृष्णमूर्ति के परिवार में दो बहनें हैं।

विज्ञापन


Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 के किसी भी प्रतियोगी ने सना की जीत पर नहीं दी बधाई, साई की गर्लफ्रेंड ने दी सफाई

यामिनी कृष्णमूर्ति का काम, सम्मान

यामिनी कृष्णमूर्ति का जन्म आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के मदनपल्ली में हुआ था। उनका पालन-पोषण तमिलनाडु के चिदम्बरम में हुआ था। यामिनी कृष्णमूर्ति ने 1957 में मद्रास में डेब्यू किया था। उन्हें तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम की अस्थाना नर्तकी (निवासी नर्तकी) होने का सम्मान प्राप्त था। उन्हें कुचिपुड़ी नृत्य शैली की 'मशाल वाहक' के रूप में भी जाना जाता था। वह अपने संस्थान, यामिनी स्कूल ऑफ डांस, हौज खास, नई दिल्ली में युवा नर्तकियों को नृत्य की शिक्षा देती थीं। यामिनी कृष्णमूर्ति के नृत्य करियर ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए, जिनमें पद्म श्री (1968),  पद्म भूषण (2001), और पद्म विभूषण (2016) शामिल हैं, जो भारत गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 

Auron Mein Kahan Dum Tha: फिल्म में अजय देवगन का युवा किरदार निभाने पर शांतनु का बयान, बोले- कुछ कर्म संबंध है

विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिग्गज राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू उन राजनीतिक नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने शनिवार को भरतनाट्यम के दिग्गज यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक व्यक्त किया। दत्तात्रेय ने शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में यामिनी कृष्णमूर्ति के योगदान को याद किया और प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, नायडू ने कहा कि 1940 में आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में पैदा हुए भरतनाट्यम विशेषज्ञ ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के 'स्थान नर्तकी' (निवासी नर्तक) के रूप में काम किया था। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि यामिनी कृष्णमूर्ति ने भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी के माध्यम से देश की संस्कृति को दुनिया से परिचित कराया।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें