बिग बॉस के घर में प्यार की पींगे बढ़ाने वाले उपन पटेल और करिशमा तन्ना ने नच बलिए के सेट पर धमाका कर दिया। 'सज्दे में यूं ही झुकता हूं' गाने पर अपनी प्रस्तुति देने के बाद उपेन और करिशमा के बीच जो हुआ उसे देखकर दर्शक भी अचभिंत रह गए।
हुआ यूं कि जैसे ही दोनो की प्रस्तुति खत्म हुई उपेन पटेल घुटनों पर बैठ गए और करिश्मा तन्ना को प्रपोज किया। उपेन का साथ जब वहां मौजूद दर्शकों ने भी दिया। बहुत सारे बच्चे अपने हाथों में 'प्लीज मैरी हिम' की तख्तियां लेकर खड़े हो गए। ये देखकर करिश्मा के मुंह से भी 'ऑ माई गॉड' निकल गया। करिशमा ने अपने चेहरे को दोनो हाथों से छुपा लिया।
आखिर करिशमा मान गई और उपेन का प्रस्ताव मान लिया। दोनो ने तालियों के बीच एक-दूसरे को किस किया।