ट्विटर पर किया गया एक पोस्ट करण जौहर को काफी नागवार गुजरा है। दरअसल करण जौहर को लेकर ट्विटर पर पोस्ट किया गया था कि 'खबर है करण जल्दी ही अमेरिका में शादी करने वाले हैं।' इससे साफ तौर पर इशारा ये था कि करण 'समलैंगिक शादी' करेंगे।
इस पोस्ट के पीछे हाल ही का अमेरिका सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है अमेरिका में हाल ही में समान सैक्स में शादी को अनुमति मिली है। ट्विटर पर इस पोस्ट को देखने इस पर करण भड़क गए।
करण ने ट्विटर पर इसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि ये बेहद घटिया और शर्मनाक है। इस तरह के मजाक भी नहीं करने चाहिए। ये है करण का ट्वीट-
https://t.co/5We8Ko4Sbg it's so sad and disgusting when a major breakthrough movement is made into a mockery by some on Twitter!! Shame!!!
— Karan Johar (@karanjohar) June 27, 2015