फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेट स्टोरी-3 में बोल्ड किरदार में दिखेंगी जरीन खान

विज्ञापन
विज्ञापन
'हेट स्टोरी' सीरीज की पहली दो फिल्मों की कामयाबी के बाद दर्शक जान चुके हैं कि इसमें नायिकाओं को किस तरह से सेक्सी अंदाज में पेश किया जाता है। पाओली डैम और सुरवीन चावला के बाद हेट स्टोरी की तीसरी कड़ी में जरीन खान अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


2010 में फिल्म 'वीर' में सलमान खान के अपोजिट बॉलीवुड कैरिअर शुरू करने वाली जरीन को यहां ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। उन्हें लोगों ने कैटरीना कैफ की डुप्लीकेट की तरह देखा और जल्द ही उन्होंने तमिल तथा पंजाबी फिल्मों का रुख कर लिया।

फिल्म 'रेडी' के आइटम डांस और 'हाउसफुल-2' में उनका रोल किसी को प्रभावित नहीं कर सका। लेकिन जरीन अब फिर बॉलीवुड में आना चाहती हैं और इस बार उन्होंने दर्शकों को उत्तेजित करके उनके दिलों में उतरने का रास्ता चुना है।
विज्ञापन

पर्दे पर कपड़े उतारने की परिभाषा आज बदल चुकी है: जरीन खान

निर्देशक विशाल पंड्या की 'हेट स्टोरी-3' के सूत्रों के अनुसार जरीन को दर्शक एक बेहद बोल्ड अवतार में देखेंगे। बताया जाता है कि जरीन ने बिना झिझक फिल्म में लव मेकिंग सीन करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

जरीन का कहना है कि उन्हें ऐसे दृश्य करने में किसी तरह की झिझक नहीं होगी क्योंकि जो भी होगा वह स्क्रिप्ट की मांग रहेगी। जरीन के अनुसार, 'बोल्ड सीन या पर्दे पर कपड़े उतारने की परिभाषा आज बदल चुकी है।'

जरीन के मुताबिक, 'आज हर फिल्म में लव मेकिंग सीन हैं और समाज उन्हें स्वीकार चुका है। कोई भी उन्हें पुराने अर्थों में बोल्ड नहीं कहता। हर हीरोइन आज ये रोल कर रही है।'

'किसिंग सीन नहीं करूंगी तो पौराणिक रोल मिलने लगेंगे'

जरीन को बहुत अच्छे से मालूम है कि हेट स्टोरी सीरीज की पहली दो फिल्मों में किस तरह से नायक-नायिकाओं के बीच बोल्ड लव मेकिंग सीन फिल्माए गए हैं। नायिकाओं को कम से कम कपड़ों में दिखाया गया है। यह जानने के बाद भी वह क्यों तीसरे पार्ट में काम करने को राजी हुईं?

इस पर जरीन का कहना है, 'हेट स्टोरी की कड़ियों पर पहले से उत्तेजक सिनेमा का टैग लगा हुआ है, इसलिए मैं जानती हूं कि मुझे क्या करने को कहा जाएगा।' जरीन सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकती।

जरीन कहती हैं 'सच्चाई ये है कि अगर मैं बिना किसिंग सीन वाली फिल्में ही करूंगी तो अंततः पौराणिक किरदार निभाने के कगार पर पहुंच जाऊंगी। ऐसे में हर तरह के रोल करने होंगे'।
विज्ञापन

'मेरी मां को नहीं है इस तरह के रोल से कोई परेशानी'

आम तौर पर ऐसी फिल्में करने में नायिकाएं झिझकती हैं क्योंकि उनके परिवार और मित्र असहज हो जाते हैं। इस पर जरीन कहती हैं, ‘मेरा परिवार हमेशा मुझे सहयोग देता रहा है उसने मेरी पसंद पर कभी सवाल नहीं उठाए। खास तौर पर मां हमेशा मेरे पक्ष खड़ी रही हैं।’

जरीन का मानना है कि किसी भी अभिनेत्री के लिए अगर परिवार और दोस्त साथ हैं तो उसे किसी की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उनका साथ है तो इस बात से क्या फर्क पड़ता है कि ऐसी फिल्म में काम करने पर लोगों के बीच क्या इमेज बनेगी?

जरीन खान की बोल्ड इमेज उन्हे बालीवुड में कितनी जगह दिला पाती है। इसके लिए तो खैर इंतजार करना होगा लेकिन उन्होने बोल्ड इमेज से पहचान बनाने वाली अभिनेत्रियों के लिए जरूर खतरे की घंटी बजा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें