आगामी फिल्म 'योद्धा' बीते लंबे समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा किया गया है, और यह धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। 'योद्धा' एक बहादुर सैनिक की कहानी है जो एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत इस फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी बीच इसका इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है।
धर्मा प्रोडक्शंस पारंपरिक आउटडोर अभियान दृष्टिकोण को तोड़कर सामान्य मार्केटिंग तकनीकों से आगे निकल जाता है। इसी बीच इसने अपनी आगामी फिल्म 'योद्धा' को बढ़ावा देने के लिए एक रचनात्मक तरीका अपनाया है। सभी की निगाहें 'योद्धा' पर हैं क्योंकि यह अपने एनामॉर्फिक 3डी आउटडोर होर्डिंग से टाइम्स स्क्वायर को रोशन कर रहा है। यह भीड़ को आकर्षित करता है और फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाता है क्योंकि यह सड़क पर दर्शकों के लिए 3 आयामी अनुभव प्रदान करता है।
इससे पहले मुंबई से अहमदाबाद की फ्लाइट के बीच में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था और उससे भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी। निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'योद्धा' का अगला गाना 'तिरंगा: द एंथम ऑफ प्राइड' आज रिलीज होगा। मोशन पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी इंटेंस दिखे और उन्हें साथी सैनिकों के साथ हाथों में बंदूक लिए खड़े देखा जा सकता है। गाने को बी प्राक ने गाया है, इसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है और इसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। यह गाना राष्ट्र की भावना का जश्न मनाता है।
'योद्धा' का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खेतान की मेंटर डिसिप्लिन फिल्म्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उम्मीद है कि 'योद्धा' स्क्रीन पर धमाल मचा देगी, क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बार फिर एक्शन हीरो के रूप में अपनी क्षमता साबित की है।
Raaton Ke Nazaare: 'मडगांव एक्सप्रेस' का दूसरा गाना 'रातों के नजारे' रिलीज, मस्ती में डूबे दिखे तीनों दोस्त