फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raaton Ke Nazaare: 'मडगांव एक्सप्रेस' का दूसरा गाना 'रातों के नजारे' रिलीज, मस्ती में डूबे दिखे तीनों दोस्त

Mon, 11 Mar 2024 04:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मडगांव एक्सप्रेस' का दूसरा गाना 'रातों के नजारे' (आउवा, औवा) रिलीज हो गया है। इसमें तीनों दोस्त दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी दिल खोलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
रातों के नजारे गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित 'मडगांव एक्सप्रेस' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में हैं। कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित और प्रतिभाशाली कलाकारों दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी द्वारा अभिनीत फिल्म ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। इसी बीच उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना जारी कर दिया है, जिसकी यूट्यूब पर धूम देखने को मिल रही है। 

'मडगांव एक्सप्रेस' का दूसरा गाना जारी 

'मडगांव एक्सप्रेस' के ट्रेलर और पहले गाने 'ब्रिंग इट ऑन' को बड़े पैमाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद दर्शक, कॉमेडी एंटरटेनर की और झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। लोगों की उत्सुकता बरकरार रखने के लिए निर्माता भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'मडगांव एक्सप्रेस' के निर्माताओं ने अब फिल्म का दूसरा गाना 'रातों के नजारे' (आउवा, औवा) लॉन्च कर दिया है। गाने को यूट्यूब पर बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस गाने के लिरिक्स कलीम शेख ने लिखे हैं। वहीं, शारिब-तोशी और बेनी दयाल ने इसे अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन


Showtime Song: वेब सीरीज 'शोटाइम' का नया गाना रिलीज, 'माहरू' में इमरान हाशमी का दिखा सूफियाना अंदाज

कॉमेडी एंटरटेनर है 'मडगांव एक्सप्रेस' 

कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित 'मडगांव एक्सप्रेस' दोस्ती और हंसी के सार के साथ एक बेहद मनोरंजक सवारी का वादा करती है और 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें नारा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम भी हैं, जो पागलपन की इस विविधता में और भी अधिक जादू और हास्य का संचार करेंगे। हास्य, पागलपन भरे रोमांच और शुद्ध मनोरंजन के मिश्रण के साथ, यह फिल्म सभी के लिए एक आनंदमय यात्रा की गारंटी देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों ने की बेंगलुरु में एक व्यक्ति की पिटाई, गंभीर रूप से घायल हुआ पीड़ित

'मडगांव एक्सप्रेस' कहानी, निर्माण

टैगलाइन “बचपन के सपने…” लग गए अपने,'' मडगांव एक्सप्रेस बचपन के सपनों की पुरानी यादों वाली यात्रा का वादा करती है। कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें