फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kairf: मौत के करीब पहुंच गई थीं कटरीना कैफ, अभिनेत्री खुलासा करते हुए बोलीं- चॉपर अचानक गिरने लगा...

Sat, 25 Nov 2023 09:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कटरीना कैफ ने खुलासा किया कि एक बार उनका चॉपर अचानक नीचे गिरने लगा था, जिसे देख उन्हें ऐसा लगा की वे मौत के करीब हैं।
विज्ञापन
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म में सलमान खान और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। मनीष शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया। 'टाइगर 3' ने अब तक 427 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं अब अभिनेत्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपने उस डरावने अनुभव की बात करती हुई दिखीं, जब वे मौत के निकट थीं।

विज्ञापन
Trending Videos

कटरीना का डरावना अनुभव
कटरीना कैफ ने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि मैं एक बार चॉपर पर थी। यह वास्तव में अशांत हो गया और हेलीकॉप्टर अचानक नीचे गिरने लगा। उस पल मैं ऐसा महसूस कर रही थी कि भगवान यह अंत है, यह मेरे जीवन का अंत है। मुझे याद है कि उस पल मैं केवल एक ही चीज सोच रही थी, और वह थी कि मुझे उम्मीद है कि मेरी मां ठीक होंगी।
Nikhita Gandhi Concert: गायिका निकिता गांधी के कॉन्सर्ट में मची भगदड़, चार लोगों की मौत

'टाइगर 3' की सफलता से खुश हैं कटरीना
कटरीना कैफ फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' की सफलता का आनंद ले रही हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स की जासूसी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा, फिल्म में इमरान हाशमी भी खलनायक की भूमिका में हैं। उनके साथ कुमुद मिश्रा, रेवती, रिद्धि डोगरा और अनंत विधात भी हैं। फिल्म में शाहरुख खान ने एक्शन से भरपूर कैमियो भी किया है। कटरीना ने फिल्म की सफलता पर कहा था कि वे बेहद खुश हैं।
Parineeti Chopra: फैन क्लबों पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर दे डाली कार्रवाई की धमकी
विज्ञापन

कटरीना की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें कटरीना की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेत्री अगली बार 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसके क्रिसमस के आसपास रिलीज होने की उम्मीद थी। फिल्म का निर्देशन अंधाधुन फेम श्रीराम राघवन ने किया है। इसके बाद अभिनेत्री के पास प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा' भी है। फिल्म का निर्देशन कर रहे फरहान अख्तर ने 2021 में इसकी घोषणा की थी।
Sam Bahadur: सैम बहादुर की कामयाबी पर टिका इस फिल्म का भविष्य, एलान के बाद बंद हुईं ये बेहद चर्चित फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें