फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman-Arijit: बॉलीवुड में एक नई दोस्ती का हुआ आगाज, नौ वर्ष बाद साथ आए सलमान खान-अरिजीत सिंह

Thu, 05 Oct 2023 10:01 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। फैंस ने 'पठान' में सलमान को 'टाइगर' के रूप में कैमियो करते हुए देखा था, तब से उनकी उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। तो वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड के गलियारों से एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है जिसमें हाल ही में अरिजीत को सलमान के अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से भाईजान और अरिजीत के बीच हुए विवाद के खत्म होने की चर्चा जोरों पर है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन

2 of 5
अरिजीत सिंह, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार रात अरिजीत सिंह को मुंबई में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते देखा गया। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, फैंस ने भी गेस करना शुरू कर दिया कि क्या इस जोड़ी ने लगभग एक दशक के लंबे झगड़े के बाद आखिरकार मतभेद खत्म कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान,अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों स्टार्स को एक साथ देख सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म हो गई है। वीडियो को सलमान खान के एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए, क्या हो रहा है??" एक अन्य फैन ने अनुमान लगाया कि क्या ये मीटिंग सलमान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 या विष्णुवर्धन और करण जौहर के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म में किसी म्यूजिक कोलैबोरेशन के लिए हुई थी।

4 of 5
सलमान खान, अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
यह विवाद दोनों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे और इस पर अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को नगवार गुजरा और वो भी इस कदर कि उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटवा दिया। इसके बाद अरिजीत ने सलमान ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने माफ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3 - फोटो : social media
बता दें कि, 'टाइगर 3' में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'मैं वीआईपी नहीं..,' बरेली एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज में जाने से रोकने पर छलका नीना गुप्ता का दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें