फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Terminal List: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक्शन फिल्म करना चाहते हैं क्रिस प्रैट, बोले- इनके बाइसेप्स तो देखो...

Sun, 03 Jul 2022 10:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रैट को हर उस चीज के बारे में बताया जो शेरशाह को जितना संभव हो उतना प्रामाणिक बनाने के लिए की गई। वहीं, क्रिस प्रैट ने भी द टर्मिनल लिस्ट के लिए की गई तैयारी के बारे में बताया।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्रिस प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता क्रिस प्रैट और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों को ही दर्शक बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में दोनों अभिनेताओं ने 'द टर्मिनल लिस्ट' के अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च के मौके पर एक बातचीत में हिस्सा लिया और अपनी फिल्म को लेकर बात की। जहां सिद्धार्थ ने 'शेरशाह' में कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी, तो क्रिस पैट ने 'द टर्मिनल लिस्ट' में यूएस नेवी सील जेम्स रीस की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन

अमेजन प्राइम वीडियो पर शनिवार को एक नए वीडियो शेयर किया गया, जिसमें प्रैट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ ने प्रैट को हर उस चीज के बारे में बताया जो 'शेरशाह' को जितना संभव हो उतना प्रामाणिक बनाने के लिए की गई। सिद्धार्थ ने 'शेरशाह' की कारगिल में शूटिंग और भारतीय सेना की वर्दी पहनते ही उन्हें जो जिम्मेदारी को महसूस हुई उसका भी अनुभव साझा किया। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने क्रिस प्रैट से भी यह बताने के लिए कहा कि उन्होंने 'द टर्मिनल लिस्ट' के लिए कैसे तैयारी की इस बारे में बताए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्रिस प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस प्रैट न बताया कि 'द टर्मिनल लिस्ट' के लेखक जैक कैर नेवी सील रह चुके हैं। इसके साथ ही वह इस तरह की लड़ाइयों का भी हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बड़े ही खूबसूरती से इस कहानी को गढ़ा है। उन्होंने बताया कि हमने सीरिया की सुरंगों में युद्ध दिखाने वाले पहले एपिसोड में नेवी क पूर्व अधिकारियों को कास्ट किया था। हमें उन्हें अभिनयक के तौर तरीकों के अलावा कुछ भी बताने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें एक्शन काफी पसंद है। इस पर प्रैट ने सिद्धार्थ के बाइसेप्स की ओर इशारा करते हुए कहा, 'मैं कह सकता हूं कि आप निश्चित रूप से एक एक्शन हीरो हैं और हमें एक साथ काम करना चाहिए।' साथ ही दोनों कई मजेदार गेम भी खेलते नजर आए। क्रिस प्रैट को भारतीय खाना बहुत पसंद है। ऐसे में उन्होंने सिद्धार्थ से वादा किया वह भारत में एक्शन फिल्म की शूटिंग करने आएंगे तो उनके साथ ब्रेन फ्राई का मजा लेंगे। बात दें कि 1 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर 'द टर्मिनल लिस्ट' की स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें