फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Archies: छोटी-छोटी बातों पर चिंतित हो जाती हैं शाहरुख की लाडली, खुद बताया ओवरथिंकिंग से बचने का उपाय

Mon, 27 Nov 2023 06:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुहाना खान का कहना है कि वे छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा परेशान होने लगती हैं और सोच-विचार में डूब जाती हैं। इससे बचाव के लिए वे वर्कआउट का सहारा लेती हैं।
विज्ञापन
सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वे 'द आर्चीज' से अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगी। यह फिल्म ओटटी पर रिलीज होगी। सुहाना के साथ-साथ इस फिल्म से और भी कई स्टारकिड्स अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने जा रहे हैं। हाल ही में सुहाना खान ने अपने बारे में बताया कि वे बहुत ओवरथिंकिंग करती हैं। साथ ही उन्होंने इससे बचाव का तरीका भी बताया। 

विज्ञापन


फिटनेस को लेकर कही ये बात
एक मीडिया वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान सुहाना खान से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए शारीरिक व्यायाम करना शारीरिक तंदरुस्ती से ज्यादा मानसिक सेहत के लिए जरूरी है। सुहाना ने आगे कहा कि कई बार ऐसा होता है कि उनका मूड खराब होता है और वे बहुत ज्यादा परेशान होने लगती हैं। जब परेशान होती हैं तो छोटी-छोटी बातों को लेकर बहुत ज्यादा सोचने लगती हैं।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ एक बार फिर बनेगी रश्मिका की जोड़ी? फैमिली स्टार में नजर आएगा कथित कपल
विज्ञापन


वर्कआउट का लेती हैं सहारा
सुहाना ने आगे कहा, 'मैं बहुत ज्यादा सोचने लगती हूं। मैं छोटी-छोटी बातों को लेकर भी काफी चिंतित हो जाती हूं। ऐसे में जब मैं जिम जाती हूं और एक घंटे तक वर्कआउट करती हूं तो कुछ और मायने नहीं रखता है'। बात 'द आर्चीज' की करें तो ये फिल्म आगामी सात दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
विज्ञापन

Gippy Grewal: कनाडा स्थित घर पर हमले के बाद गिप्पी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सलमान से मेरी कोई दोस्ती नहीं

ये सितारे आएंगे नजर
बता दें कि सुहाना के अलावा इस फिल्म में खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना आदि नजर आएंगे। किंग खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। बात करें शाहरुख की तो अगले महीने उनकी फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने राजनीति की दुनिया में रखा कदम, 'जन सुराज' अभियान से जुड़ीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें