अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर हमला किया गया। उनके घर के बाहर फायरिंग की गई और इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने ली। बिश्नोई ने खुलेआम यह कहा कि उसने अभिनेता सलमान खान के साथ गिप्पी ग्रेवाल की कथित करीबी और दोस्ती के कारण यह हमला किया। अब इस मामले में गिप्पी ग्रेवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सलमान संग दोस्ती से इनकार किया है।
सलमान संग दोस्ती से किया इनकार
हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी कोई दोस्ती नहीं है और उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर हैरानी जताई है। एक वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी बातचीत बहुत सीमित है। गिप्पी ने कहा कि वे कुछ ही मौकों पर उनसे मिले हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'मौजां ही मौजां' के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान के साथ मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने सलमान को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया था।
Ayushmann Khurrana: क्रिकेट पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं आयुष्मान, बोले- ये मेरी लिस्ट में है
हमले पर जताई हैरानी
गिप्पी ने आगे कहा कि वे इसके अलावा एक बार बिग बॉस के सेट पर अभिनेता से मिले थे। उनकी सलमान खान के साथ कोई दोस्ती नहीं है, जिसका गुस्सा उतारा जा रहा है। हमले पर गिप्पी ने काफी हैरानी जताई है। गिप्पी ने कहा, 'मेरी सलमान खान से कोई दोस्ती नहीं है और मेरे ऊपर इसका गुस्सा निकाला जा रहा है। मेरे साथ जो कुछ भी हुआ है, मैं उस पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।'
Koffee with Karan 8: कॉफी विद करण 8 में नजर आएंगे आमिर खान, पूर्व पत्नी किरण के साथ करेंगे शिरकत
बिश्नोई ने कही थी ये बात
गिप्पी ग्रेवाल ने कनाडा स्थित घर पर हुई घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह घटना रात में करीब साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच हुई। गिप्पी ने कहा, 'जब घटना घटी, तो मैं हैरान था, क्योंकि मैंने कभी किसी कंट्रोवर्सी का सामना नहीं किया था।' पंजाबी निर्माता ने कहा कि घटना की प्रकृति उनकी समझ से परे है। बता दें कि हमले के बाद लॉरेन्स बिश्नोई ने गिप्पी के लिए लिखा था, 'सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुझे तेरा भाई'। वहीं गैंगस्टर ने सलमान के लिए लिखा था, 'तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी मदद कर देगा। तुम्हें हमसे कोई नहीं बचा सकता है'।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ एक बार फिर बनेगी रश्मिका की जोड़ी? फैमिली स्टार में नजर आएगा कथित कपल