अजय देवगन ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसके साथ अजय देवगन ने कैप्शन लिखा है, 'तानाजी के सेट पर जो यादें और सबक मैंने सीखे, उन्होंने मेरे अंदर की भावना को जागृत कर दिया।
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वारियर' की रिलीज को आज चार साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने फिल्म की यादें ताजा की हैं। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म के दौरान सीखी गईं बातें उन्हें असल जिंदगी में चुनौतियों का सामना करने की ताकत देती हैं।
एक्स पर साझा किया पोस्ट
अजय देवगन ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसके साथ अजय देवगन ने कैप्शन लिखा है, 'तानाजी के सेट पर जो यादें और सबक मैंने सीखे, उन्होंने मेरे अंदर की भावना को जागृत कर दिया। माय भवानी की ताकत और छत्रपती शिवाजी महाराज से अभी भी मुझे असल जिंदगी में तानाजी बनकर किसी भी चुनौती का सामना करने की ताकत मिलती है। जय भवानी! जय शिवाजी'!
विज्ञापन
2020 में रिलीज हुई थी फिल्म
फिल्म 'तानाजी' वर्ष 2020 में आज ही के दिन यानी 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था। फिल्म में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान, शरद केलकर, काजोल और नेहा शर्मा जैसे सितारे भी नजर आए। अजय देवगन के पोस्ट पर यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि अगली 'अनसंग वारियल' फिल्म कब आएगी? अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी ये शानदार फिल्म है। इसमें आपकी एक्टिंग यादगार है।'
बॉक्स ऑफिस पर रहा जलवा
अजय देवगन की 'तानाजी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 150 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई थी। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 279.60 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 361 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'औरों में कहां दम था' और 'सिंघम 3' अभिनेता की आगामी फिल्में हैं।
Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय ने किया बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज डेट का खुलासा! टाइगर के साथ साझा की फोटो