जब सुष्मिता सेन को अंगूठी के साथ देखा गया तो उनकी सगाई की अफवाहें शुरू हो गई थी। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। सुष्मिता ने कहा था कि यह अंगूठी मुझे और आप सभी को याद दिलाने के लिए है कि मुझे अपने जीवन में हीरे रखने के लिए एक आदमी की आवश्यकता नहीं है। मैं खुद हीरे की मालिक हो सकती हूं।
गौरतलब है कि सुष्मिता सेन का ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल मॉडलिंग की दुनिया में एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं। वह तब सुर्खियों में आये थे जब 2018 में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की दिवाली पार्टी में उन्हें सुष्मिता सेन के हाथों में हाथ डालकर स्पॉट हुए थे। दोनों की मुलाकात भी एक फैशन शो के दौरान ही हुईं थी। रोहमन लुक से तो विदेशी लगते हैं, लेकिन वह उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं। अपने करियर को आगे बढाने के लिए रोहमन साल 2014 में मुंबई शिफ्ट हो गए थे।