अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली पुण्यतिथि है। सुशांत को गुजरे एक साल हो गए लेकिन उनके फैंस आज भी उनके लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन हैशटैग चलाए जाते हैं और सवाल पूछा जाता है कि आखिर सुशांत केस में सीबीआई की जांच कहां रुकी हुई है। सीबीआई के एक अधिकारी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी CBI जांच अभी भी जारी है और मामले के सभी पहलुओं पर बारीकी से गौर किया जा रहा है।
सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शूरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है। आपको बताते हैं कि सुशांत सिंह के निधन के बाद क्या-क्या घटनाएं घटी थीं...