फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supriya Pathak: शाहिद कपूर के साथ रिश्ते पर सुप्रिया ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हम साथ रहने में यकीन रखते हैं

Tue, 03 Oct 2023 08:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहिद कपूर-सुप्रिया पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सुप्रिया पाठक चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने मराठी सिनेमा में भी काम किया है। टेलिविजन की दुनिया में सुप्रिया ने अच्छी पहचान बनाई है। खासकर शो 'खिचड़ी' के बाद उन्हें हंसा के रूप में घर-घर में पहचाना जाने लगा। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुप्रिया अभिनेता पंकज कपूर की दूसरी पत्नी हैं। पंकज कपूर की पहली शादी नीलिमा अजीम से हुई। शाहिद कपूर, नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं। सुप्रिया पाठक ने हाल ही में सौतेले बेटे शाहिद और उनके बच्चों-मिशा और जैन के साथ अपने रिश्तों पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


परिवार के बीच है मजबूत बंधन
सुप्रिया पाठक ने कहा, 'शाहिद कपूर मेरा बेटा है और उनके बच्चे मेरे पोते-पोती हैं। मिशा और जैन दोनों बच्चों से मेरी बहुत शानदार बॉन्डिंग है। एक परिवार के रूप में हम सभी अपनी बॉन्डिंग को मजबूत बनाने के लिए काफी प्रयास करते हैं। हम सभी काफी पारिवारिक हैं। परिवार को मजबूत बनाने और साथ रहने में यकीन रखते हैं। हर सुख-दुख में हम साथ खड़े रहते हैं।'
Mission Raniganj: अक्षय ने साझा की 'मिशन रानीगंज' के पहले गाने की झलक, परिणीति चोपड़ा को समर्पित किया 'कीमती'
विज्ञापन


पीढ़ियों के बदलाव पर कही ये बात
सुप्रिया पाठक ने कहा, 'मुझे लगता है कि जैसे-जैसे पीढ़ियां गुजरती हैं, परिवारों के अंदर मजबूत बंधन और ज्याद मजबूत और विकसित होते जाते हैं। मेरा अपनी मां की तुलना में अपनी बेटी के साथ काफी ज्यादा दोस्ताना रिश्ता है। हम मां-बेटी हैं, लेकिन हमारे बीच काफी खुलापन है'। सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर के साथ अपनी पहली मीटिंग को लेकर भी बात कीं। 
विज्ञापन

Bigg Boss: इन सितारों के लिए बिग बॉस बना 'मुसीबत का घर', हो गए थे डिप्रेशन का शिकार

शाहिद संग पहली मुलाकात का किया जिक्र
सुप्रिया ने कहा, 'जब मैं शाहिद से मिली थी तब वह छह साल के थे। वह बहुत प्यारा बच्चा रहा है। जब वह मुझसे मिले तो उनके मन में कोई ईर्ष्या नहीं थी। न ही मेरे मन में कोई ईर्ष्या थी। हम दोनों ही सहज रूप से एक-दूसरे के साथ घुल-मिल गए। मुझे लगता है कि बस यही चलता रहा'। बता दें कि सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की शादी 1988 में हुई। दोनों के दो बच्चे- बेटा रुहान कपूर और बेटी सना कपूर हैं।
Dipika-Shoaib: बनकर तैयार हुआ दीपिका-शोएब का करोंड़ों का घर, बेटे रुहान संग नए 'शोएका हाउस' की दिखाई झलक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें