2024 में आएंगी चार फिल्में
अब नए साल यह प्रोडक्शन हाउस अपनी फिल्मों से एक बार फिर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में सनशाइन पिक्चर्स की ओर से अगले साल यानी 2024 में चार फिल्में पर्दे पर लाने का एलान किया गया है। कंपनी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से बताया गया है कि अगले साल वे चार फिल्मों के साथ लौट रहे हैं।
सनशाइन पिक्चर्स करेगी इन फिल्मों का निर्माण
प्रोडक्शन हाउस की ओर से बताया गया है कि पहली फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी पर्दे पर आएगी, जिसका निर्देशन द केरल स्टोरी बनाने वाले सुदीप्तो सेन करेंगे। वहीं, इस बैनर तले दूसरी फिल्म हिसाब होगी, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी खुद विपुल अमृतलाल शाह ने अपने हाथों में ली है। दोनों फिल्मों के अलावा कनिष्क वर्मा की सामुक और अपूर्व सिंह कर्की की फिल्म गवर्नर भी इसी बैनर तले बनेगी।
ये फिल्में बना चुके हैं विपुल