फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच होने को है सनी का ये 'पवित्र सपना'

Wed, 28 May 2014 08:41 AM IST
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्न स्टार से सिल्वर स्क्रीन की हीरोइन बन चुकी सनी लियोनी का एक सपना पूरा होने जा रहा है। वह बॉलीवुड की ऐसी फिल्म करना चाह रही थीं कि जिसमें उन्हें परिवार के साथ बैठ कर देखा जा सके। जबकि अभी तक उन्हें एडल्ट फिल्में ही ऑफर हो रही थीं। कैरियर को चलाते रहने के लिए सनी को ये फिल्में करना भी जरूरी थीं, लेकिन अब लगता है कि बॉलीवुड ने उन्हें अन्य हीरोइनों की तरह स्वीकार कर लिया है और पहली बार ऐसी फिल्म मिली है, जो एडल्ट नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि अभी इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है, लेकिन यह पक्की खबर है कि फिल्म परिवार के साथ देखने लायक एक म्यूजिकल होगी। कोरियोग्राफर अहमद खान के भाई बॉबी खान सनी को लेकर यह फिल्म बना रहे हैं। अहमद की पत्नी शायरा खान फिल्म की प्रोड्यूसर होंगी। इससे पहले बॉबी कई म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर चुके हैं। जबकि अहमद खान ने कुछ साल पहले फिल्म ‘लकीरः द फॉरबिडन लाइंस’ बनाई थी।

सूत्रों के अनुसार, ‘अहमद और बॉबी ने छह महीने पहले ही सनी को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया था। इस फिल्म में सनी को उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग इमेज में दिखाया जाएगा। यह ऐसी फिल्म होगी जिसे लोग परिवार के साथ भी देख सकेंगे।
विज्ञापन


फिल्म में संगीत का बड़ा रोल होगा और इसमें कुल मिलाकर 11 गाने होंगे। हर गाने को बड़े ही भव्य तरीके से फिल्माया जाएगा और खुद अहमद खान हर गाने की कोरियोग्राफी करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, आगरा, जैसलमेर और मुंबई में की जाएगी। फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। दोनों भाई इस वक्त सनी के अपोजिट हीरो की तलाश में लगे हुए हैं। उनकी कोशिश बॉलीवुड के किसी बड़े स्टार को सनी के अपोजिट लाने की है।’

उल्लेखीय है कि सनी की पोर्न स्टार इमेज के कारण बॉलीवुड की कोई भी बड़ी हस्ती अभी तक उनके साथ पर्दे पर दिखने को राजी नहीं हुई है। ऐसे में देखना रोचक है कि कौन बड़ा ऐक्टर सनी के अपोजिट खान बंधुओं की फिल्म में नजर आएगा।

उल्लेखनीय है कि सनी इधर तेजी से अपनी इमेज बदलने की कोशिशों में लगी हैं। इसीलिए हाल में उन्होंने पंजाबी पॉप सिंगर गैरिक अमन के वीडियो में एक गाने ‘साड़ी वाली गर्ल’ में भी डांस किया है। इस एलबम में लोग सनी को साड़ी देख कर सराह रहे हैं। ऐसे में यह उम्मीद जागती है कि अगर सनी पारिवारिक फिल्मों में काम करेंगी तो उन्हें लोग स्वीकार कर ही लेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें