फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और ऋतिक को देख शाहरुख ने फैला दी अपनी बाहें

Wed, 28 May 2014 08:34 AM IST
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हुआ यह कि पार्टी में शाहरुख खान एक कोने में खड़े होकर सिगरेट फूंक रहे थे। उनके साथ एक-दो लड़कियां भी खड़ी थीं। कुछ देर बाद पार्टी में ऋतिक रोशन पहुंचे और जैकलीन फर्नांडिज के साथ बातें करने लगे। थोड़ी देर बाद उन्हें सिगरेट की तलब महसूस हुई तो उन्होंने कोट की जेब में हाथ डाला। उन्हें समझ आया कि सिगरेट घर पर भूल आए हैं। उन्होंने जैकलीन से पूछा तो पता चला कि वह सिगरेट नहीं पीती हैं।
विज्ञापन


पार्टी में मौजूद सूत्रों के अनुसार ऋतिक थोड़ी देर इधर-उधर देखते रहे और उनकी नजर शाहरुख पर पड़ी। ऋतिक तुरंत शाहरुख के पास सिगरेट मांगने जा पहुंचे। शाहरुख ने उन्हें सिगरेट दी तो, लेकिन ऐसा मजाक किया कि ऋतिक दो पल को सोच में पड़ गए।

शाहरुख ने सिगरेट देकर मजाक में ऋतिक से कहा, ‘ये ऐक्टिंग वाली सिगरेट है। इसे पीने के बाद तुम सीख जाओगे कि ऐक्टिंग कैसे की जाती है।’ यह कहते हुए शाहरुख ने ऋतिक के ‘कहो ना प्यार है’ वाले गाने ‘इक पल का जीना...’ अंदाज में बांहे फैला दी। ऋतिक मुस्करा दिए और बोले, ‘तुमने मुझे सिगरेट दी तो मुझे समझ में आ गया कि यह स्टाइल तुमने कैसे सीखा।’ शाहरुख भी हंस पड़े। इसके बाद ऋतिक चुपचाप सिगरेट अपनी अंगुलियों में दबा कर दूसरे कोने में निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें