अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और हम सभी ने ये कई मौकों पर देखा है। अथिया शेट्टी ने भले ही बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस न हों लेकिन अपने पापा के लिए वो एक राजकुमारी हैं। अभिनेत्री आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में पिता सुनिल शेट्टी ने उनके इस खास दिन पर उन्हें बधाई देते हुए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। फोटो में सुनील को पीछे से अथिया को गले लगाए हुए देखा जा सकता है। फोटो में बाप-बेटी की ये जोड़ी काफी खुश दिख रही है।
पोस्ट साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा- "आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरे दिल, मेरी आत्मा, मेरी दुनिया, मेरी जिंदगी, मेरी मुस्कान, मेरी दोस्त, मेरा प्यार, मेरा विश्वास, मेरा आशीर्वाद, मेरी ताकत, मेरी कमजोरी, मेरी धूप"। वहीं अभिनेत्री के भाई, अहान शेट्टी ने भी अथिया के साथ पार्क में घूमते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और 'हैप्पी बर्थडे' विश किया है।
सुनील के इस पोस्ट पर उनके फैंस आथिया को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री भले ही फिल्मों में उतनी एक्टिव ना हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस इन दिनों भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार डिनर डेट और छुट्टियों पर साथ नजर आए हैं। हालांकि इस बारें में दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा है।
अथिया को आखिरी बार 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था। अभिनेत्री पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। अथिया ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं की है।