फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अभिनेता अजय देवगन ने दी राजामौली को जन्मदिन की बधाई, लिखी ये बात

Sun, 10 Oct 2021 05:19 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने दिग्गज फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली को जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन ने ट्विटर के जरिए राजामौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, राजामौली आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने दिग्गज फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली को जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन ने ट्विटर के जरिए राजामौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, राजामौली आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह आपके साथ काम करने और सीखने का एक यादगार अनुभव है। अभिनेता ने यह लिखते हुए राजामौली के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। अजय देवगन का यह ट्वीट 31 हजार से ज्यादा लाइक हो चुका है और तीन हजार कमेंट आ चुके हैं। 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

गौरतलब है कि राजामौली, मगधीरा, बाहुबली और बाहुबली-2 जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। रविवार को उनका 48वां जन्मदिन है। एस एस राजमौली का पूरा नाम कौदुरी श्रीशैला श्री राजमौली है। वह 10 अक्टूबर 1973 को रायचूर, कर्नाटक के अमरेश्वर कैंप में पैदा हुए। उनका पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा हुआ है। पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद फिल्मों की कहानियां लिखते हैं। बाहुबली 2 भी उनके पिता ने ही लिखी है। उनके पिता ने बजरंगी भाईजान की कहानी भी लिखी है। राजामौली दक्षिण भारतीय फिल्मों के बेहद लोकप्रिय और चर्चित डायरेक्टर हैं। उन्होंने फिल्मों को डायरेक्ट करने से पहले तमिल टीवी धारावाहिक भी डायरेक्ट किये हैं।
 

राजामौली ने साल 2001 में अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 डायरेक्ट की थी। जिसमें एनटीआर जुनियर और गजाला लीड रोल में थे। यह फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी। उन्होंने कानून की भी पढ़ाई की है। अजय देवगन, एसएस राजामौली के साथ 'आरआरआर' फिल्म कर रहे हैं, जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें