फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK: जॉन सीना से 'भोली सी सूरत' गाना सुन गदगद हुए शाहरुख खान, तारीफ के साथ कर दी नई डिमांड

Sun, 25 Feb 2024 06:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान ने जॉन सीना के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वह 'भोली सी सूरत' गाना गाते नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार का पोस्ट इस वक्त जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन
जॉन सीना-शाहरुख खान, भोली सी सूरत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी कुछ दिन पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार और हॉलीवुड अभिनेता जॉन सीना ने शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' का एक लोकप्रिय हिंदी गाना गाकर अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया था। जॉन सीना कई अवसर पर बॉलीवुड के प्रति अपना प्रेम जाहिर कर चुके हैं। इसी कड़ी में डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ, जिसमें वह 'भोली सी सूरत' गाना गाते नजर आए। यह क्लिप शाहरुख खान ने भी देखी और खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। किंग खान का रिएक्शन इस वक्त जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। 

शाहरुख खान ने पोस्ट कर की तारीफ 

बॉलीवुड किंग ने एक्स पर पोस्ट कर जॉन सीना और सिहरा के गाने की प्रस्तुति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वह उन्हें अपने नवीनतम गाने भेजेंगे और उन दोनों से एक डुएट गाने के लिए भी कहा। शाहरुख ने पोस्ट में लिखा, 'आप दोनों को धन्यवाद...इसे प्यार और आपको भी प्यार। जॉन सीना मैं आपको अपने नवीनतम गाने भेजने जा रहा हूं और आप दोनों से फिर से एक डुएट गीत चाहता हूं। हा हा।'

विज्ञापन


पोस्ट देख गदगद हुए फैंस 

शाहरुख खान का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और इसे बॉलीवुड के बादशाह समेत जॉन सीना के फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों ने दोनों के आपसी सम्मान और दोस्ती की प्रशंसा की। कई लोगों ने सीना और शाहरुख को भविष्य में एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करते देखने की भी इच्छा जाहिर की। 

शाहरुख-सीना का याराना 

यह पहली बार नहीं है जब जॉन सीना ने शाहरुख के प्रति अपनी प्रशंसा दिखाई है। अभी कुछ दिन पहले सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिना किसी कैप्शन के शाहरुख की एक तस्वीर साझा की थी। फोटो में शाहरुख को अपना सिग्नेचर पोज देते हुए दिखाया गया है। उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'जॉन सीना के साथ शाहरुख की दुर्लभ तस्वीर।' एक अन्य ने लिखा, 'एक फ्रेम में दो दिग्गज।' साल 2017 में जॉन सीना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शाहरुख के बारे में एक आर्टिकल शेयर किया था। शाहरुख ने जवाब दिया था, 'इसे देखने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद। काश मैं किसी दिन आपसे मिल सकूं। आपको ढेर सारा प्यार, स्वस्थ्य रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें