अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इसी साल जुलाई में होने वाली है। भव्य शादी से पहले परिवार द्वारा मार्च में प्री-वेडिंग उत्सवों को भी शानदार तरीके से मनाए जाने की तैयारी है। इसमें पूरी दुनिया की बिलेनियर हस्तियों से लेकर मशहूर सितारें भी शामिल होंगे। ऐसे में जहां शादी के उत्सवों को मनाने की तैयारी जोर-शोर से की गई है, भारत के सबसे अमीर घराने द्वारा गुजरात के जामनगर में 14 नए मंदिरों को बनवाने के लिए सुविधाएं दी गई हैं।
खूबसूरत होगी नक्काशी
नीता अंबानी ने जामनगर में एक विशाल मंदिर परिसर के अंदर नए मंदिरों के निर्माण की सुविधा मुहैया करवाई है। इन नए मंदिरों में जहां खंबोें पर खूबसूरत नक्काशी की जाएगी, वहीं देवी-देवताओं की मनमोहक मूर्तियां भी यहां देखने को मिलेंगी। फ्रेस्को शैली की पेंटिंग्स से लेकर वास्तुकला का अनोखा नमूना नजर आएगा। यह मंदिर परिसर भारत का समृद्ध कल्चर दिखाएगा। स्थानीय कारीगरों की अद्भुत कलाकारी भी यहां देखने को मिलेगी।
यह भी पढें: एंब्रॉयडरी वाले लहंगे में बेहद हसीन लगीं शमा
मेहमानों के लिए खास तोहफे
मेहमानों को खासतौर पर तोहफे में स्टोल्स दिए जाएंगे, जिन्हें बनाने के लिए नीता अंबानी ने गुजरात की स्थानीय महिला कारीगरों से बात की है। खास बात यह रही कि नीता अंबानी ने खुद इनके प्रति आभार जताया और यह भी सीखा कि किस तरह से इन्हें बनाया गया है। दुल्हा और दुल्हन को सम्मानित करने के लिए भी स्पेशल स्कार्फ इन कारीगरों ने बनाए हैं।
यह भी पढें: पिंक सिटी में फैंस के साथ मस्ती करते दिखे सिद्धार्थ-राशि
दृष्टिहीन कारीगर बना रहे मोमबत्तियां
जुलाई में होने वाले इस भव्य शादी समारोह के लिए महाबलेश्वर से खासतौर पर मोमबत्तियां मंगवाई गई हैं। इन्हें दृष्टिहीन कारीगरों ने बनाया है। भावेश भाटिया के सनराइज कैंडल्स की टीम इसे पूरी मेहनत और उत्साह के साथ बना रही है।अब जब इतने जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं, तो हरेक को बस इंतजार है, इस शानदार शादी का जलवा देखने का!