नागार्जुन का प्रोडक्शन हाउस
सीए नॉलेज वेबसाइट के मुताबिक नागार्जुन की कुल संपत्ति लगभग 800 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं उनकी सालाना कमाई करीब 48 करोड़ रुपए है। नागार्जुन का अन्नपूर्णा स्टूडियो है, जो करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। फिल्म प्रोडक्शन के साथ साथ फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में भी उनका हिस्सा है। वो डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं। इसके साथ ही नागार्जुन हैदराबाद के अन्नपूर्णा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ फिल्म एंड मीडिया के प्रेसिडेंट भी हैं। उनके बंगले की बात करें तो वो 42 करोड़ से ज्यादा कीमती है।
फिल्म एड से कमाई
नागार्जुन की ज्यादातर कमाई फिल्मों और विज्ञापनों के जरिए होती है। नागार्जुन फिल्म के लिए मोटी फीस लेने के साथ प्रॉफिट का कुछ शेयर भी लेते हैं। उनकी विज्ञापन की फीस भी काफी ज्यादा है। वह विज्ञापन और फिल्मों से उनकी सालाना 48 करोड़ और हर महीने 4 करोड़ रुपए कमाते हैं।
कार कलेक्शन
नागार्जुन के पास कार का शानदार कलेक्शन मौजूद है। इसमें रेंज रोवर जैसी कार शामिल है जिसकी कीमत 65 लाख रुपए है। उनके पास ऑडी ए7, बीएमडब्लू 7, मर्सडीज एस क्लास की कार है। इन कारों की कीमत 1.5 करोड़ लेकर 3 करोड़ रुपए तक है।
नागार्जुन की फिल्में
नागार्जुन की सुपरहिट फिल्मों में विक्रम, सिवा, मंजू, जख्म, क्रिमिनल, मास, मनम, शिरडी साईं जैसी कई फिल्में शामिल हैं।