फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अपनी गर्ल गैंग के साथ वीकेंड पार्टी करती दिखीं करीना कपूर खान, वायरल हुई तस्वीरें

Sun, 29 Aug 2021 12:56 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

करीना कपूर खान अक्सर अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती हुईं नजर आती हैं। उन्हें जब भी अपनी बिजी शेड्यूल से समय मिलता है वह अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती हुईं नजर आ रही हैं। ये पार्टी करिश्मा कपूर के घर पर की गई।

विज्ञापन


खूबसूरत लुक में दिखीं करीना कपूर खान

करीना कपूर खान जहां भी जाती हैं वो वहां पूरी लाइमलाइट अपने नाम करवा लेती हैं। हमेशा की तरह ही इस पार्टी में करीना कपूर का लुक सभी पर भारी पड़ रहा था। करीना कपूर खान ने पार्टी में डेनिम शॉर्ट्स के साथ सफेद शर्ट पहनी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। वही दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा भी बिकनी टॉप के साथ मैचिंग श्रग और पैंट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Trending Videos
विज्ञापन

गर्ल गैंग के साथ करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
पायजामा लुक में दिखीं अमृता अरोड़ा

करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने जहां अपने लुक से इस पार्टी की लाइमलाइट चुराई तो वहीं करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा बहुत ही साधारण लुक में दिखीं। करिश्मा ने ब्लू टॉप और ब्लैक पैंट पहनी तो वहीं अमृता सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आईं। इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने लिखा, ‘हमेशा मेरी गर्ल’।

लाल सिंह चड्ढा में आएंगी नजर

करीना कपूर खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करीना ने बतौर निर्माता फिल्म जगत में एकता कपूर के साथ मिलकर अपना नया सफर शुरू किया है। जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा अपने प्रशंसकों को दी। करीना हाल ही में अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर और जहांगीर के साथ मालदीव से वैकेशन एन्जॉय करके लौटीं हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें