मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वह अपनी इन वीडियोज के जरिए अपने प्रशंसकों को अक्सर प्रेरित करती रहती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने इस महीने की शुरुआत में परिवार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अपने माता-पिता को एक नोट समर्पित किया।
गौरतलब है कि अभिनेत्री के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून को अचानक निधन हो गया था। महज 49 साल की उम्र में राज कौशल अपनी पत्नी मंदिरा और दोनों बच्चों को अकेला छोड़ कर चले गए। मंदिरा और राज कौशल के बेटे का नाम वीर और बेटी का नाम तारा है। मंदिरा बेदी ना सिर्फ अपने पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं बल्कि उनके अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को भी पूरा किया था।