फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अमिताभ बच्चन ने शायराना अंदाज में किया ट्वीट, लोगों ने पेट्रोल, डीजल के दामों को लेकर किया ट्रोल

Tue, 23 Nov 2021 04:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन वह आए दिन अपने विचार फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वहीं, फैंस भी उनके इन विचारों पर अपनी अलग- अलग प्रतिक्रिया देते रहते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों से लगातार जुड़े रहते हैं। इसी क्रम में वह आए दिन अपने विचार फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वहीं, फैंस भी उनके इन विचारों पर अपनी अलग- अलग प्रतिक्रिया देते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, जिस पर फैंस एक बार फिर अपनी मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।  

बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुछ बोले बिना कोई कुछ क्या बोले।’ वहीं, अब फैंस एक्टर के इस शायराना अंदाज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, अमिताभ के इस ट्वीट को लोग देश में बढ़ रही महंगाई से जोड़ते हुए उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कुछ एक बार फिर पान मसाला के उनके एड को लेकर एक्टर की खिंचाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter/@SrBachchan

एक यूजर ने कहा, पेट्रोल, डीजल के दाम ही बोल दीजिए । वहीं, एक और यूजर ने कहा, चलिए पेट्रोल डीजल के रेट बता दीजिए, अगर नहीं बता सकते तो कम से कम किसान भाइयों की शहादत के बारे में ही बोल दीजिए। एक यूजर ने लिखा, श्रीमान, पहेलियाँ मत बनाओ ....!! पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों पर सभी लोग आप से कुछ बोलने को कह रहे हैं, लेकिन आप को तो कुछ सुनाई ही नहीं दे रहा है और फिर आप कहते हैं कि "कुछ बोले बिना कोई कुछ क्या बोले।" 
 



 

 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter/@SrBachchan

वहीं, कुछ यूजर्स ने अमिताभ बच्चन के पान मसाला वाले विज्ञापन को लेकर अभिनेता पर निशाना साधा। एक यूजर ने अमिताभ को जवाब देते हुए लिखा, समझ सकता हूं सर, मुंह में गुटखा रख कर कहां बोला जा सकता। वहीं, एक अन्य यूजर ट्वीट किया, सर 'कमला' पसंद है क्या? एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा, चार विकल्प दीजिए? वहीं, अन्य यूजर ने अभिषेक बच्चन की फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कहा, कुछ ना कहो।
 


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें