फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateik Babbar: अपनी परवरिश पर प्रतीक बब्बर को है नाज, बोले- आज जो भी हूं नाना-नानी की बदौलत हूं

Sat, 19 Nov 2022 12:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान प्रतीक ने अपनी दिवंगत मां और अपने दौर की दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को लेकर भी बातचीत की।
विज्ञापन
प्रतीक बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर प्रतीक बब्बर इन दिनों अपनी फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' को लेकर चर्चा में हैं। प्रतीक की यह फिल्म कोविड 19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन पर आधारित है। इसमें वह प्रवासी मजदूर के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में उन लोगों का दर्द बखूबी दिखाया गया है, जिनके ऊपर लॉकडाउन आफत बनकर टूटा। प्रतीक बब्बर का कहना है कि वह भावनात्मक दर्द से बखूबी वाकिफ हैं, लेकिन वह अन्य लोगों से अलग नहीं हैं।

विज्ञापन

Srikanth Bolla: श्रीकांत की बायोपिक में दो एक्ट्रेसेस की एंट्री, राजकुमार के साथ दिखेंगी अलाया और ज्योतिका

स्मिता पाटिल को लेकर की बात
हाल ही में एक बातचीत के दौरान प्रतीक ने अपनी दिवंगत मां और अपने दौर की दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को लेकर भी बातचीत की। बता दें कि प्रतीक बब्बर के जन्म के महज दो सप्ताह बाद ही स्मिता पाटिल यह दुनिया छोड़ गईं। चाइल्डबर्थ कॉम्पलिकेशंस के चलते स्मिता की मौत हुई। एक्ट्रेस 31 वर्ष की कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गईं। हालिया बातचीत में प्रतीक बब्बर ने कहा कि उन्हें दुख-दर्द से निपटना खूब अच्छे से आता है, क्योंकि कम उम्र से ही उन्हें इसका अहसास है। 
विज्ञापन

Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज होते हुए HD में लीक हुई फिल्म
विज्ञापन


बोले- 'बहुत इमोशनल हूं'
प्रतीक बब्बर का कहना है कि वह दर्द की भावना से अच्छी तरह परिचित हैं। लेकिन, यह भावना उन्हें अपने आसपास के लोगों से अलग नहीं करती है। प्रतीक बब्बर खुद को एक इमोशनल व्यक्ति मानते हैं। प्रतीक का कहना है, 'दुख की वजह से मैं स्तब्ध नहीं हूं। मैं इससे निपटना बखूबी जानता हूं, क्योंकि कम उम्र से ही इसका सामना किया है। मैं अपने आसपास के लोगों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करता हूं।'
Maarrich Trailer: तुषार कपूर ने फिर से पहनी इस फिल्म में खाकी, बहन के साये से बाहर आने की एक और कोशिश

नाना-नानी को कहा शुक्रिया
एक्टर का कहना है कि आज वह जो कुछ भी हैं अपने नाना-नानी की वजह से हैं। प्रतीक ने कहा, 'मेरे नाना-नानी ने मेरी बहुत अच्छी परवरिश की है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरे ग्रैंडपेरेंट्स ने मुझे पाला-पोसा है। उन्होंने बेहद प्यार और देखभाल के साथ मेरी परवरिश की है।' आपको बता दें कि स्मिता पाटिल की मृत्यु के बाद प्रतीक का पालन-पोषण  स्मिता के माता-पिता ने किया। प्रतीक बब्बर, स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे हैं। बात करें फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' की तो इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है। यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है।
Nayanthara: कभी वायरल हुईं नीजी तस्वीरें, कभी बनवाया आशिक के नाम का टैटू, कुछ ऐसी रही नयनतारा की लव लाइफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें