फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer-Deepika: 'रामलीला' की शूटिंग के दौरान रणवीर को हो गया था दीपिका से प्यार, गुलशन देवैया ने किया खुलासा

Thu, 09 Nov 2023 10:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुलशन देवैया ने याद किया कि कैसे उन्होंने फिल्म राम लीला के दोनों सितारों के बीच प्रेम कहानी को पनपते देखा था।
विज्ञापन
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला साल 2013 में बड़े पर्दे पर आई  थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कथित तौर पर एक दूसरे के करीब आ गए थे। फिल्म में गुलशन देवैया ने भी अहम किरदार निभाया था। हाल ही में अभिनेता ने एक बातचीत में दोनों की प्रेम कहानी को याद करते नजर आए।

विज्ञापन

Bobby Deol: बॉबी देओल ने बहन अजीता के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर की अनदेखी तस्वीर

गुलशन ने याद किए पुराने दिन
एक साक्षात्कार के दौरान देवैया ने याद किया कि कैसे उन्होंने राम लीला अभिनेताओं के बीच प्रेम कहानी को पनपते देखा था। एक्टर ने कहा कि उन्होंने रणवीर को दीपिका पादुकोण के प्यार में पड़ते हुए देख था, लेकिन उन्हें विश्वास था कि वह उन्हें वापस प्यार नहीं करेंगी।

रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी को लेकर कही यह बात
इस विषय पर बात करते हुए गुलशन ने कहा, “शुरुआत में मैंने उनके बीच स्पार्क नहीं देखा। मुझे लगता है कि वह वास्तव में उसमें रुचि रखता था। मुंबई शेड्यूल के लगभग 25 दिनों के बाद जब हम उदयपुर गए, तो मैंने लगा कि वह वास्तव में उनके बारे में गंभीर हैं, लेकिन मेरे दिमाग में मैं सोच रहा था,  'वह उसके प्यार में नहीं है।' क्षमा करें रणवीर। लेकिन वे अब साथ हैं।''
विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
गुलशन देवैया से यह भी सवाल किया गया कि क्या उनकी वास्तविक जीवन की केमिस्ट्री स्क्रीन पर प्रदर्शित होती है? इस पर एक्टर ने जवाब दिया, “वे पेशेवर अभिनेता हैं। असली केमिस्ट्री स्क्रीन पर नजर नहीं आती। हम उसे स्क्रीन पर नहीं दिखा सकते।” दोनों सितारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह सिम्बा के रोल में दिखेंगे।
Tiger 3: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को ओमान और कतर में किया गया बैन? वजह जान चौंकना तय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें