बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर में अनबन की खबरें इन दिनों तूल पकड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय अपने ससुरावलों से खफा चल रही हैं। यही वजह है कि वो आज कल बच्चन परिवार से अलग ही नजर आ रही हैं। पार्टियों में भी उन्हें अलग ही स्पॉट किया जा रहा है। अपने बर्थडे पर भी एक्ट्रेस अकेले ही दिखीं। वैसे अनबन की इन अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस का जिक्र किया है। केबीसी 15 के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने एक्टर रणदीप हुड्डा के सामने ऐश्वर्या को लेकर भी बात की।
गेस्ट बनकर आए अभिनेता
रणदीप सोमवार को होने वाले खास एपिसोड में आए थे, जिसमें एक सेलेब के साथ एक एनजीओ रिप्रेजेंटेटिव नजर आता है। जीती हुई धनराशि नेक काम के लिए दी जाती है। शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 के एपिसोड 61 में होस्ट बिग बी ने 'मुक्तांगन पुनर्वास केंद्र' से रणदीप और डॉ. मुक्ता पुणतांबेकर का हॉट सीट पर स्वागत करते हैं।
अमिताभ किया ऐश्वर्या का जिक्र
वहीं, इस खास एपिसोड में बातचीत के दौरान अमिताभ ने कहा, 'रणदीप, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।' रणदीप ने कहा, 'धन्यवाद।' 'शोले' फेम एक्टर अमिताभ ने आगे कहा, 'मैंने आपकी कई फिल्में देखी हैं और उन सभी में आपने शानदार अभिनय किया है। रणदीप, आपने ऐश्वर्या राय के साथ एक फिल्म की थी, 'सरबजीत' एक वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। वह गलती से सीमा पार कर जाता है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है और दोषी ठहराया जाता है। फिल्म में आप देखते हैं कि रणदीप एक छोटी सी कोठरी में छिपा हुआ है। वह उन्हीं स्थितियों में रहता है।'
रणदीप ने बताया अमिताभ को सच्ची प्रेरणा
रणदीप ने जवाब दिया, 'नहीं सर। आप मेरे लिए भी सच्ची प्रेरणा रहे हैं।' बिग बी ने हंसते हुए कहा, 'मैंने जो कहा वह सच था। आपको सिर्फ इसलिए मेरी तारीफ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मैंने आपकी तारीफ की है।'
यह भी पढ़ें: इल्यूजन आर्ट से फैन ने तैयार किया 'टाइगर' का लुक, सलमान खान ने की जमकर तारीफ