अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली सिंगर सुनिधि चौहान ने पहली बार अपने 4 महीने के बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में मां-बेटे की जोड़ी खूब जच रही है इसमें सुनिधि ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट, जबकि बेटा मां की गोद में क्यूटली पोज दे रहा है।
सुनिधि ने 1 जनवरी, 2018 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। सुनिधि चौहान ने 2012 में हीतेश सोनिक से शादी रचाई थी।
आखिरी बार वह डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आई थीं। उस वक्त वह प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में थीं। इस लाइव शो में सुनिधि को देख ऑडियंस इतनी प्रभावित थी कि सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दी थी।
सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की छोटी सी उम्र में की थी। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया, हालांकि उनके हुनर को पहचाना टीवी एंकर तब्बसुम ने। उन्होंने सुनिधि के माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा। इसके बाद सुनिधि ने दूरदर्शन के रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' में हिस्सा लिया जिसके बाद सुनिधि शो में विनर बनीं थीं।
सुनिधि ने 'रुकी रुकी', 'डांस पे चांस', 'कमली', शीला की जवानी', 'इश्क सूफियाना', 'बीड़ी जलाइ ले', 'देसी गर्ल', 'भागे रे मन' जैसे मशहूर गाने गाए हैं।