फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम की 'परमाणु' में दिखा जबरदस्त ग्रोथ, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन हुई इतनी कमाई

Sun, 27 May 2018 11:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
विज्ञापन
जॉन अब्राहम करीब दो साल बाद एक जबरदस्त फिल्म 'परमाणु' के साथ लौटे हैं। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी काफी दमदार है। हालांकि परमाणु पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन दूसरे दिन के आंकड़े काफी विपरीत हैं।
विज्ञापन


'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 58.51 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.64 की कमाई कर डाली। वीकेंड पर कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।



वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। हाल-फिलहाल में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं है, इसका भी फायदा 'परमाणु' को मिलेगा।
विज्ञापन


फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी। सोमवार को कलेक्शन आने पर पता चल जाएगा कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें