फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yodha: 'योद्धा' में फ्लाइट के वॉशरूम एक्शन सीन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान, सिनेमाघरों में खूब बजीं ताली

Mon, 18 Mar 2024 02:21 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा किया गया है, और यह धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। ये फिल्म इस शुक्रवार, 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।
विज्ञापन
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा किया गया है, और यह धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। ये फिल्म इस शुक्रवार, 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दर्शकों की ओर से फिल्म का सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन सीन देखने को मिले हैं। फिल्म के एक सीन में वह वॉशरूम के अंदर एक्शन सीन दिखाया गया। हाल ही में अभिनेता ने इस सीन को लेकर बात की है।

विज्ञापन


वॉशरूम एक्शन सीन पर क्या बोले अभिनेता

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि वह अपने सह-अभिनेता के साथ हवाई जहाज के वॉशरूम में इस सीन को शूट करने में कामयाब रहे। अभिनेता ने कहा, 'मैंने पहले भी कुछ एक्शन फिल्में की हैं, लेकिन पहली बार मैंने टॉयलेट के अंदर एक्शन स्टंट किए हैं की है।' उन्होंने कहा, 'मेरी हाइट छोटी नहीं है। मैं और बाकि के किरदार इससे परेशान हो गए थे। मेरे हाथ लंबे हैं और मैं अपने हाथ सीधे करूंगा तो मेरे दीवार से टकराएंगे।' 

Anurag Kashyap: साउथ के इस अभिनेता के साथ फिल्म बनाने जा रहे अनुराग कश्यप, मूवी को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

विज्ञापन


निलंबित सेना अधिकारी की भूमिका में दिखे सिद्धार्थ

उन्होंने कहा, 'हम इसे लेकर काफी उत्साहित थे। मुझे लगता है कि इस नई तरह से स्टंट करना काफी दिलचस्प रहा। हम इस सीन को काफी अच्छे से किया है। आप फिल्म में इस एक्शन स्टंट को देख सकते हैं।' योद्धा एक निलंबित सेना अधिकारी अरुण कात्याल की कहानी है। सिद्धार्थ फिल्म में अरुण के किरदार में दिखाई दिए हैं। फिल्म में गद्दार के टैग के साथ वह एयर इंडिया में यात्रियों को बचाते हुए नजर आए हैं।

विज्ञापन


 
फिल्म ने अब तक इतना किया कलेक्शन

'योद्धा' में दिशा ने केबिन क्रू का किरदार निभाया है। वहीं, राशि ने फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी की भूमिका निभाई है। ओपनिंग डे पर फइल्म ने धीमी शुरुआत की और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये कमाए। मगर दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी और 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को भी फिल्म ने सात करोड़ के कलेक्शन के साथ अच्छी कमाई की। इस तरह अब इसका टोटल कलेक्शन 16.85 करोड़ रुपये हो गया है। 
Vicky Kaushal-Triptii: तृप्ति डिमरी के साथ जमेगी विक्की की जोड़ी? एनाउंसमेंट वीडियो में अभिनेता ने दिया संकेत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें