फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: बहन श्वेता के जन्मदिन पर अभिषेक ने पुराने दिनों को किया याद, दिल छू लेने वाला नोट किया साझा

Sun, 17 Mar 2024 03:44 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी बहन श्वेता बच्चन को अभिषेक बच्चन ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पुराने दिनों को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन, श्वेता नंदा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन आज 17 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। उनके भाई और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी पुराने दिनों को याद करते हुए श्वेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और श्वेता की पुरानी तस्वीरों का वीडियो साझा किया है। 

विज्ञापन

बहन श्वेता को अभिषेक ने खास अंदाज में दीं शुभकामनाएं

अभिषेक बच्चन ने अपनी बहन श्वेता बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पुराने दिनों को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इन तस्वीरों में अभिषेक और श्वेता के बचपन की झलकियां देखने को मिल रही हैं। इसमें बिग बी और अमिताभ बच्चन भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन के बड़े की भी कुछ तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। 

आरआरआर की शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे जापानी फैंस, रीक्रिएट किए सीन

विज्ञापन

अभिषेक ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

वीडियो को साझा करते हुए अभिषेक बच्चन ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो श्वेत दी। हो सकता है कि मैं यह न कहूं या न दिखाऊं, लेकिन आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। लव यू।' पोस्ट में अपनी बड़ी बहन के लिए अभिषेक का प्यार साफ झलक रहा है। उन्होंने वीडियो में अमिताभ बच्चन का गाना 'अतरंगी यारी' लगाया है। अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट कर फैंस श्वेता बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉबी देओल और फराह खान ने भी कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं भेजीं।

विज्ञापन

 


इस फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक

अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार पिछले वर्ष रिलीज हुई आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में दिखाई दिए थे। उन्होंने फिल्म में कोच की भूमिका निभाई थी। अभिनेता ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्ममेकर शूजित सरकार के साथ मिलाया है। फिलहाल इस फिल्म के नाम की कोई घोषणा नहीं हुई है।  

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने बताई सुंदरता की परिभाषा, बोलीं- 'एक आत्मविश्वासी महिला से अधिक सुंदर कुछ नहीं'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें