कन्नड़ फिल्म अभिनेता शिवा राजकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की पेशकश की थी, जिसे अभिनेता ने अस्वीकार कर दिया।
कन्नड़ फिल्म अभिनेता शिवा राजकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की पेशकश की थी। अब अभिनेता ने डीके शिवकुमार के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। बेंगलुरु में एडिगा समुदाय के सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने शिवा राजकुमार को पार्टी से लोकसभा टिकट की पेशकश की थी और कहा था कि संसद में जाने का ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता है। उन्होंने अभिनेता से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया, जो उनके दरवाजे पर दस्तक देने आया था।
अभिनेता को दिया गया चुनाव लड़ने का प्रस्ताव
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा था, 'मैं शिवा राजकुमार से कह रहा था कि संसदीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाइए। आप जब चाहे फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं, लेकिन संसद में पहुंचने का सम्मान हर किसी को नहीं मिलता है। ऐसा अवसर, जो आपके दरवाजे पर आया है, उसे मत खोइए।"
अभिनेता ने प्रस्ताव ठुकराया
मशहूर अभिनेता डॉक्टर राजकुमार के बेटे शिवा राजकुमार के कांग्रेस पार्टी से काफी करीबी रिश्ते हैं। हालांकि, उन्होंने विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने जो उपहार दिया था, वह था रंग भरना और अभिनय करना और आप सभी को प्रभावित करना। यहीं पर मेरी लाइन समाप्त होती है। मैं आपके साथ रहूंगा और अभिनय करूंगा। विशेष रूप से राजनीति के लिए लोग हैं, जो अच्छा काम कर रहे हैं।”
Celebs: विज्ञापन करने के चलते बुरी तरह ट्रोल हुए ये सितारे, कुछ ने मांगी माफी तो किसी को जारी किया गया नोटिस
राजनीति में नहीं आना चाहते अभिनेता
अभिनेता की पत्नी गीता पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा की बेटी हैं। अभिनेता ने कहा कि उनकी पत्नी गीता शिवा राजकुमार की अपनी राजनीतिक आकांक्षाएं हैं। गीता इसी साल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। शिवा राजकुमार ने आगे कहा कि न तो उनकी पत्नी और न ही उनके बहनोई और शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने के लिए प्रोत्साहित किया था।
Neeraj Pandey: केवल एक्शन दृश्यों के सहारे नहीं चल सकती फिल्में, जानें नीरज पांडे ने क्यों कही यह बात?